Global news live
कोंडागांवसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*कोंडागांव पुलिस विभाग की बड़ी कामयाबी*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*

 नाबालिग पीडिता के साथ बलात्कार करने वाला आारोपी को कोण्डागांव पुलिस ने किया गिरफ्तार।
 माह नवम्बर 2023 से लगातार कर रहा था शारीरिक शोषण।


थाना कोण्डागांव क्षेतांर्गत रहने वाली पीडिता की मां ने थाना कोण्डागांव में दिनांक 06.06.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई की इसकी नाबालिक पुत्री को आरोपी कैलाश नेताम के द्वारा शादी का झांसा देकर पीडिता के घर से शारीरिक संबंध बनाकर लगात्तार बलात्कार किया है जिससे पीडिता 7 माह की गर्भवती हो गयी है। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर आरोपी के विरूध्द थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 154/2024 धारा 366, 376(2)(ढ) भादवि 06 पाक्सो एक्ट का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। मामला महिला अपराध एवं संवेदनशील अपराध होने से त्वरित संज्ञान लेते हुए श्री वाय अक्षय कुमार पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के द्वारा तत्काल गिरफ्तारी कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशीत किया गया। जिस पर श्री रूपेश कुमार डाण्डे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव के मार्गदर्शन व श्री रूपेश कुमार पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव के पर्यवेक्षण में आरोपी कैलाश नेताम को उसके गृह ग्राम से विधिवत् दिनांक 07.06.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही निरीक्षक प्रहलाद यादव, स0उ0नि0 अनिता मेश्राम, बुधेश्वर नेताम, म0आर0 का विशेष योगदान रहा।

जिला अध्यक्ष ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड मीडिया संघ छत्तीसगढ़
Latest news
*माँ नर्मदा मंदिर ट्रस्ट की बैठक फिर टालने की मांग विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र* *शारदा आश्रम से निकाली गई  भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा* * नर्मदा मंदिर ट्रस्ट पर विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने उठाए सवाल* *भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में हुए शामिल हुए शिवरतन शर्मा* *बिलासपुर संभाग obc मोर्चा का सह प्रभारी बनाए गए आशीष जायसवाल* *गोपाल एवं  वास्तु पूजन महोत्सव संपन्न* *कोरबा में रमेश जायसवाल को मिली संगठन में बड़ी जिम्मेदारी* *विधानसभा सचिवालय में पत्रकारों के हितों एवं छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास को लेकर ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड म... *पंजीयन पुस्तिका के पूजन के साथ ही रामायण ज्ञान परीक्षा के लिए पंजीयन प्रारंभ* *राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन*