करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*कोटा एसडीएम ने समय पर नहीं पहुंचने वाले 33 कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया-*

*कोटा ग्लोबल न्यूज गोपाल यादव की रिपोर्ट**
*एसडीएम ने कार्यालयों में दी दबिश, समय पर नहीं पहुंचे थे 33 कर्मचारी, सभी को थमाया नोटिस*
बिलासपुर, 20 मार्च 2025/कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर एसडीएम कोटा नितिन तिवारी ने अपने सबडिवीजन के 3 बड़े कार्यालयों का सवेरे 10 बजे आकस्मिक निरीक्षण किया।कार्यालय खुलने के समय तक 33 अधिकारी और कर्मचारी नहीं पहुंचे। उन सभी को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है।अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कोटा द्वारा अनुविभाग के कर्मचारियों को कार्यालयीन समय पर उपस्थिति को देखते हुए दिनांक 19 मार्च को जनपद कार्यालय कोटा, परियोजना अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, तहसील कार्यालय एवं विकासखण्ड स्त्रोत कार्यालय कोटा का प्रातः 10 बजे निरीक्षण किया गया, जिसमें जनपद कार्यालय कोटा के 14 कर्मचारी वअधिकारी, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास कोटा के 15 कर्मचारी एवं बीआरसी के 04 कर्मचारियों को समय पर उपस्थित नहीं होने के फलस्वरूप कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। 24 घंटे के भीतर जवाब देने हेतु निर्देशित किया गया है। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर एक दिवस की वेतन कटौती की कार्यवाही किया जावेगा।

Latest
*कोटा पुलिस का डबल एक्शन  एक तरफ झपटमार गिरफ्तार, दूसरी तरफ बिना हेलमेट वालों की शामत* *नर्मदा तट से 300 मीटर तक निर्माण पर प्रतिबंध* *1 वर्ष बीतने के बाद भी सड़क अधूरी जिम्मेदार अधिकारी नेता मौन* *अमरकंटक के गणेश पंडालों में  गूंज रहा भजन कीर्तन * *सदर के राजा के पंडाल में उमड़ा जनसैलाब* *रतनपुर में 238 छात्राओं को  साइकिलों की सौगात  मेधावी छात्राएं हुईं सम्मानित* *कोटा के पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल महा आरती एवं भंडारे में शामिल हुए* *ब्रेकिंग न्यूज़ आमागोहन पंचायत का सचिव सस्पेंड लेकिन बड़े मगरमच्छ अभी भी बेखौफ?* *मां नर्मदा की नगरी का द्वार बदहाल शासन प्रशासन कुंभकर्णी नींद में* *अमरकंटक के सर्वोदय तीर्थ में भक्तिभाव से मनाया जायेगा*