Global news live
कोंडागांवछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*सतनाम समाज का जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*


*सतनामी समाज का जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न*

*18 दिसम्बर परम पूज्य गुरु घासीदास जयंती जिला मुख्यालय कोंडागांव में मनाया जाएगा*

कोंडागांव – सतनामी समाज का जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न हुआ,जिसमे जिला के अंदर आने वाले समस्त ग्राम अध्यक्ष,भंडारी, साठीदार,अधिकारी,कर्मचारी एवं समाज प्रमुखगण शामिल हुए।उक्त बैठक में निर्णय लिया गया कि 18 दिसम्बर परमपूज्य गुरु घासीदास जी की जयंती, प्रति वर्ष के अनुसार जिला मुख्यालय महात्मा गांधी वार्ड कोंडागांव में हर्षोल्लास के साथ समस्त  कार्यक्रम सम्पन्न होना है। 18दिसम्बर के पश्चात अलग- अलग दिनों में अन्य ग्रामों में गुरु पर्व के रूप में जयंती मनाई जाएगी। 18 दिसम्बर के कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र भव्य शोभा यात्रा रहेगा ,जिसमे  पंथी नृत्य,जैतखाम मॉडल झांकी,गुरु गद्दी मॉडल ,अखाड़ा दल का प्रदर्शन शामिल है।मंचीय कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता,फैंसी ड्रेस,निबंध,क्विज प्रतियोगिता के साथ साथ रात्रि कालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम  सम्पन्न होना सुनिश्चित किया गया है।इसके साथ ही समाज के प्रतिभावान छात्र -छात्राएं,नगर  के समाज सेवी संस्थाओं का सम्मान कर, गुरू प्रसादी के रूप में  भंडारा का आयोजन किया जाना है।उक्त बैठक में समाज के वरिष्ठ संरक्षक आर.के. बंजारे, उदय लाल मार्कण्डेय ,आशा राम मार्कण्डेय,मनोज कुर्रे,मन्नूलाल चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष सानू मार्कण्डेय,जिला उपाध्यक्ष लच्छू कोसरे,जिला संयोजक जयकिशन मार्कण्डेय,जिला सचिव एल. एन.सोनवानी, महात्मा गांधी वार्ड अध्यक्ष नारायण बंजारे, आंबेडकर वार्ड से लखराज टंडन,प्रेम नगर  अध्यक्ष गोंचु चतुर्वेदी,कुसमा अध्यक्ष जोहन बेर, जामपदर से थबिर डहरे ,केशकाल अध्यक्ष भूषण चतुर्वेदी, लंजोड़ा अध्यक्ष भागवत चतुर्वेदी, नेवता अध्यक्ष रामकिशोर बेर, माकड़ी अध्यक्ष गणेश्वर आजाद , सी.एस. सोनवानी,पुष्पराज अनंत,सुनीता जांगडे,कल्याणी सोनहरे,नवरंगे जी, जब्बर डहरिया ,विक्की बंजारे,विशाल बंजारे,राहुल जांगडे,ललित टंडन,प्रभात मारे एवं बड़ी संख्या में समाज के संत समाज उपस्थित हुए।

Latest news
*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 50 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे* *जिले में पर्याप्त मात्रा में पेट्रल-डीजल उपलब्ध * *न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास * *सुशासन तिहार बना जनविश्वास का सशक्त माध्यम शर्मा* *अमरकंटक पहुंची लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय मंत्री* *अमरकंटक  जैन मंदिर में 1008 सिद्धचक्र महामंडल   आयोजन सम्पन्न* *प्रधान डाकघर जगदलपुर में स्पीड पोस्ट से भेजे गए  टेंडर दस्तावेज गायब एफ आई आर की मांग* *विधायक सुश्री उसेंडी ने 191 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन* *सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की बैठक सम्पन्न* *जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र द्वारा 14 मई को प्लेसमेंट कैंप*