
*जागरूकता अभियान में एचआईवी एवं एड्स की जानकारी दी*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*
//कोंडागांव ग्लोबल न्यूज//
*मालगांव में एसबीआई फाउंडेशन ने जागरूकता अभियान एचआईवी एवं एड्स की जानकारी दी-* एसबीआई फाउंडेशन परिवर्तन समाज विकास समिति एनजीओ के माध्यम से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मालगांव,विकासखंड- कोंडागांव,जिला-कोंडागांव के अध्ययनरत विद्यार्थियों को जागरूकता अभियान के अंतर्गत एचआईवी एवं एड्स के बारे में जानकारी दी गई। जिला शिक्षा विभाग समग्र शिक्षा से जिला मीडिया प्रभारी शिक्षक शैलेन्द्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में एचआईवी व एड्स के रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु बने एचआईवी अधिनियम 2017 की जानकारी दी गई।साथ ही बच्चों से इस बारे में प्रश्नोत्तर भी पूछे गए जिसका जवाब बच्चों के द्वारा दिया गया।बच्चों को खुद जागरूक होने के साथ साथ अपने घरों एवं आस पास भी इसकी जानकारी को प्रसारित,लोगों को जागरूक करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।आज के इस कार्यक्रम में विद्यालय में परिवर्तन समाज विकास समिति कोंडागांव के स्टाफ जिला समन्वयक भूपेंद्र देवांगन,डॉक्टर भुगनेश्वर मानिकपुरी,स्टाफ नर्स हीना देवांगन, लैब टेक्नीशियन अंजली सूर्यवंशी,फार्मासिस्ट तुलाराम मानिकपुरी, पायलट विक्रम यादव, शाला में पंजीकृत समस्त विद्यार्थी एवं संस्था के प्राचार्य गोपाल राम मरकाम,व्याख्याता चमन लाल सोरी,असरीता मिंज,कुमकुम सोरी,मंजीता ध्रुव,कृतेश सिन्हा, शेफाली शर्मा,सुनीता वट्टी,डोमन लाल चंद्राकर आदि उपस्थित थे।जिनकी उपस्थिति में पांच सदस्यीय टीम के द्वारा एचआईवी व एड्स के बारे में बहुत ही अच्छी एवं विस्तार से जानकारी दिया गया। बच्चों ने बड़े ही उत्सुकता व ध्यान से सारी जानकारियों को सुना व समझा।