Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*कांग्रेस के अंतर्कलह से नगर को हुआ भारी  नुकसान ;-आशीष जायसवाल*


*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट****विगत 5 वर्षों में कांग्रेस शासित नगर पालिका भाटापारा क्षेत्र का विकास करने में अक्षम साबित हुई है।। कांग्रेस पार्टी के पार्षदों द्वारा  चुनी गयी नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती सुनीता गुप्ता वर्ष में एक बार ही नगर पालिका कार्यालय आती रही जिसका प्रत्यक्ष नुकसान नगर वासियो को उठाना पड़ा ।। पालिका कार्यालय के कर्मचारी अध्यक्षा के नियंत्रण से बाहर रहे।। आम लोगों को छोटे-छोटे रोजमर्रा के कार्यों के लिए भी पालिका प्रशासन के चक्कर काटने पड़े ।।पालिका अध्यक्षा एवं उनकी पूरी टीम 5 वर्षों तक ठेकेदारों और सप्लायरों के बिलों को पास करने में लगी रही ।।

pic भंग करने का निर्णय हास्यास्पद

भाजपा नेता आशीष जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस शासित वर्तमान नगर पालिका के 5 वर्ष पूर्ण होने को है ऐसी अवस्था में पालिका अध्यक्षा  द्वारा pic काउंसिल को भंग करने का निर्णय हास्यास्पद है।। वर्तमान इकाई का कार्यकाल मात्र एक माह शेष बचा है आम जनता के साथ साथ कांग्रेस के नेता भी दबी जवान में नगर पालिका अध्यक्षा के कार्यकाल को सर्वथा नाकाम बता रहे हैं ।।

प्रदेश की साय सरकार ने दी करोड़ो  की सौगात

प्रदेश में विष्णु देव साय की सरकार का एक वर्ष पूर्ण होने जा रहा है ।।जहां तक भाटापारा नगर पालिका का सवाल है अब तक लगभग 12 करोड़ रुपए  विकास राशि की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है ।।क्षेत्र में बड़ी संख्या में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा है ।।जनहित की सभी योजनाओं के क्रियांन्वन में तेजी आई है ।।

नगर की सफाई व्यवस्था से लेकर पेयजल व्यवस्था तक ,निर्माण की गुणवत्ता से लेकर प्रकाश व्यवस्था तक,नक्शे पास करने से लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वन तक और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से लेकर विकास का रोड मैप तैयार करने तक कांग्रेस शासित नगर पालिका पूर्ण रूप से फेल हो चुकी है ।।भाटापारा क्षेत्र की जनता ऐसी अकर्मन्य और निष्क्रिय व्यवस्था को उखाड़ फेंकने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है ।।

Latest news
*उच्च शिक्षा में समानता को बढ़ावा देना भेदभाव को रोकने के लिए ज्ञापन* *जमीन विवाद में दो सगे भाइयों को किया पुलिस ने गिरफ्तार* *प्रशिक्षण शिविर में जमकर गरजे  विक्रांत भूरिया* *स्वामी परमहंस श्री सच्चिदानंद जी महाराज को दी गई समाधि* *मां नर्मदा की नई और भव्य प्रतिमा 11 फरवरी 2026 को विराजित की जाएगी* *भाटापारा विकास कार्यों को नई पहचान मिलेगी अश्वनी शर्मा* *बस्तर पण्डुम समापन समारोह में बच्चों को मिला केंद्रीय गृहमंत्री का सम्मान* *उद्योग मंत्री लखन लाल  ने पटेल समाज को दी 10 लाख के  की सौगात* *दूरदर्शन पर कल से होगा रायपुर साहित्य महोत्सव का प्रसारण* *शिवरतन शर्मा ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण भूमि पूजन*