छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*भाटापारा स्कूली छात्रों द्वारा रामलीला  की मनमोहक प्रस्तुति दी गई*

***भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट****!!!रामलीला में बालिकाओं ने निभाए किरदार, वैभवी बनी राम, लक्ष्मण की भूमिका में दिखी नव्या!!!

भाटापारा : – ग्राम केसली के सत्संग सेवा आश्रम, बाल संस्कार केंद्र में स्कूली बालिकाओं द्वारा रामलीला की बड़ी ही मनमोहक प्रस्तुति दी गई इसमें मुख्य अतिथि के रूप में ग्लोबल जर्नलिस्ट मीडिया संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव सत्यनारायण पटेल, विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय रामायण पाशर्व गायक ललित सिंह ठाकुर व पत्रकार शत्रुघ्न लाल सोनवानी उपस्थित रहे। बाल कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति ने अतिथियों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि सत्यनारायण पटेल ने छोटे-छोटे बालिकाओं के इस हौसले को उत्साहित करते हुए पुरस्कृत भी किया। उन्होंने कहा कि राम के नाम में इतनी शक्ति है, केवल राम नाम लेने से ही हर बिगड़ा काम बन जाता है। इस रामलीला की विशेषता यह है कि इसमें अधिकांश पात्र बालिकाओं द्वारा निभाए जाते हैं।  वैभवी वर्मा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र की भूमिका, लक्ष्मण की भूमिका को नव्या निषाद निभाती हैं। माता सीता की भूमिका रंजना निषाद बखूबी से निभाती हैं, वहीं रावण के अहम व सशक्त भूमिका हर्षा साहू दमदारी से निभाई जा रही है। इस प्रकार की रामलीला हमारे आसपास अंचल के लिए एक अलग ही पहचान बनाती हुई प्रतीत हो रही है। सभी पात्र गांव के स्कूल के ही कक्षा सातवीं-आठवीं की छात्राएं हैं। उनकी लीलाओं को देखने पूरे गांव सहित आसपास क्षेत्र के ग्रामीण बड़ी संख्या में उत्सुकता से पहुंचते हैं। गांव में रामलीला का आयोजन सी के वर्मा, सुनील व श्याम बिहारी के संरक्षक मंडल, संचालन अशोक मिश्रा द्वारा किया जाता है।

Latest
*अमरकंटक में गणपति बप्पा को भावपूर्ण विदाई, 50 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन* *भाटापारा में ₹1.99 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन* *1.47 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन* *भाटापारा-सिमगा को 65 लाख की सौगात* *सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बेहरामुड़ा जलाशय में जल संरक्षण रैली*
* बेकिंग न्यूज खोंगसरा जोगी तालाब में विशाल मगरमच्छ से दहशत ग्रामीणों में डर का माहौल* *अमरकंटक रेल कॉरिडोर को मिलेगी नई गति* *अमरकंटक नर्मदा तट पर पितृपक्ष में उमड़ती है श्रद्धा* *प्रयागराज शिव मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार* *कोटा पुलिस का डबल एक्शन  एक तरफ झपटमार गिरफ्तार, दूसरी तरफ बिना हेलमेट वालों की शामत*