बिलासपुर

*मस्तूरी विकासखंड के तीन सचिव निलंबित*

*ग्लोबल न्यूज मस्तूरी ब्यूरो*
*त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव कार्य में लापरवाही, तीन सचिव निलंबित*
बिलासपुर,8 अक्टूबर 2024/त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव 2024 – 25 से जुड़े कार्य में लापरवाही बरतने पर मस्तुरी विकासखंड के तीन ग्राम पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत बिलासपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  आर पी चौहान ने आज निलंबन आदेश जारी किया। निलंबित किए गए पंचायत सचिवों में श्री विजय धीरही ग्राम पंचायत ठाकुरदेवा,  सुरेंद्र खांडेकर ग्राम पंचायत कोनी तथा  आशीष भोंसले ग्राम पंचायत रलिया शामिल हैं। गौरतलब है कि पंचायत चुनाव से जुड़े मतदाता सूची तैयार करने के लिए आयोजित 21 सितंबर के प्रशिक्षण कार्यक्रम में तीनों सचिव बिना सूचना के अनुपस्थित थे। उन्होंने ओबीसी सर्वे कार्य में भी रुचि नहीं दिखाई तथा पंचायत की समीक्षा बैठकों में भी अक्सर अनुपस्थित रहा करते थे। जिला पंचायत सीईओ ने छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 की प्रावधानों के तहत उन्हें निलंबित कर दिया है। तथा इन पंचायतों का कामकाज सुचारू रूप से चलाने के लिए निकट के ग्राम पंचायत सचिवों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Latest
*अमरकंटक में गणपति बप्पा को भावपूर्ण विदाई, 50 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन* *भाटापारा में ₹1.99 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन* *1.47 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन* *भाटापारा-सिमगा को 65 लाख की सौगात* *सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बेहरामुड़ा जलाशय में जल संरक्षण रैली*
* बेकिंग न्यूज खोंगसरा जोगी तालाब में विशाल मगरमच्छ से दहशत ग्रामीणों में डर का माहौल* *अमरकंटक रेल कॉरिडोर को मिलेगी नई गति* *अमरकंटक नर्मदा तट पर पितृपक्ष में उमड़ती है श्रद्धा* *प्रयागराज शिव मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार* *कोटा पुलिस का डबल एक्शन  एक तरफ झपटमार गिरफ्तार, दूसरी तरफ बिना हेलमेट वालों की शामत*