Global news live
भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*छत्तीसगढ़ की जल जंगल जमीन पर अडानी की नजर – इन्द्र साव*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट***

*भाजपा सरकार प्रदेश की खनीज सम्पदा को अडानी को सौपना चाहती है – इन्द्र साव*

भाटापारा 22 जुलाई/अडानी के खिलाफ आर्थिक नाका बंदी के तहत चक्काजाम मे शामिल हुए भाटापारा विधानसभा के  कॉंग्रेसजनतमनार एवं हसदेव जंगल की कटाई के साथ-साथ अदानी ग्रुप का विरोध करते हुए ईडी,सीबीआई, ईओडब्ल्यू के दुरुपयोग को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के आव्हान पर आर्थिक नाकेबंदी एवं चक्काजाम  का असर भाटापारा विधानसभा में भी देखने को मिला भाटापारा विधानसभा के कार्यकर्ता विधायक इन्द्र  साव के नेतृत्व में लिमतरा तिग्गडा चौक पर एन एच 130 को बंद करा कर अपना विरोध प्रदर्शन किया कांग्रेस के इस आर्थिक नाकेबंदी का छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स ने समर्थन नहीं दिया फिर भी विधायक इन्द्र साव एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने पूरी ताकत लगाकर इस आर्थिक नाकेबंदी को सफल बनाया चक्का जाम होने से लोग सड़कों पर फंस गए जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा जबकि कांग्रेस पार्टी का कहना है कि यह आंदोलन तानाशाही और सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ है सड़क जाम में रायपुर बिलासपुर नेशनल हाईवे थम सा गया हालांकि स्कूल बसों एवं एंबुलेंस को छूट दी गई थी विदित हो कि छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को कथित शराब घोटाले मामले में  ईडी ने भिलाई  से गिरफ्तार किया था इसके बाद कांग्रेस ने जमकर सरकार पर निशान साधा रायपुर में कांग्रेस नेताओं की एक अहम बैठक हुई और आगे की रणनीति तय की गई और मंगलवार को कांग्रेस ने पूरे राज्य में आर्थिक नाकेबंदी करने का ऐलान किया विधायक इन्द्र साव ने कहा कि केंद्र सरकार ईडी जैसी संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है और उन्हें डराने का प्रयास कर रही है एक ओर सरकार एक पेड़ मां के नाम कह रही है वहीं हसदेव एवं तमनार के जंगल अपने आका अडानी के नाम कर कटवा रही है वहां के आदिवासी भाइयों को बेदखल कर प्रशासन पूरी तरह अडानी के हाथों की कठपुतली बन गया है कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करते हुए छत्तीसगढ़ के संसाधनों जल, जंगल ,जमीन की रक्षा के लिए आज चक्का जाम कर एक संदेश दे रही है कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता की रक्षा के लिए और भी आंदोलन करने पड़े तो कांग्रेस सड़क से सदन तक की लड़ाई लड़ेगी इस आर्थिक नाकेबंदी में सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकार, पूर्व मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा ,सतीश अग्रवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर के के नायक, सुरेश वर्मा, अमर मंडावी, अरुण यादव ,विधायक प्रतिनिधि शैली भाटिया,दिवाकर मिश्रा, कुबेर यदु, , आलोक मिश्रा,दशरथ चंद्राकर, वैभव केसरवानी,रमेश घृतलहरे , संतोष अग्रवाल, सुरेंद्र यदु,  संतोष सोनी, नितिन शुक्ला, कुंज लाल साहू, मोहन गायकवाड, हिरेंद्र कोसले, सत्यजीत शेंडे, जित्तू शर्मा, भरत वर्मा, मनहरण वर्मा, मनमोहन कुर्रे , विवेक यदु,  संजय कोसले, अशोक देवांगन ,गोलू पाटकर, सुनीता यादव, अयूब खान,अजीत भट्ट ,सत्यजीत सन्डे, अजय ठाकुर, ठाकुर राम साहू, चंद्रकांत खुटे, रंजीत सोनवानी, भीष्म साहू, श्यामलाल देवांगन,कृष्णा कुंजाम,चंद्रशेखर साहू, लोमन घृतलहरे, दिनेश साहू, हीरालाल साहू, हिम्मत शर्मा, सुनिता यादव, हीरमत साहू,रोशन हबलानी, गेंदराम साहू, चंद्रकांत खूंटे, ठाकुरराम साहू ,दीपक टिकरिहा ,लखनलाल कश्यप, सचिंद्र शर्मा, जीतू शर्मा, सुंदर साहू, दीपक वर्मा ,संतोष अग्रवाल,राजा तिवारी, शशांक बंजारे,मनहरण वर्मा, मुकेश साहू ,मनमोहन कुर्रे ,मोहन निषाद, आकिब मेमन, विवेक यदु, विजय निषाद, महेंद्र साहू , गिरिराज चावड़ा ,सहित सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Latest news
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई* *युवा के एनकाउंटर पर देशभर मे हो रहा प्रदर्शन* *अमरकंटक के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने में योग की होगी महत्वपूर्ण भूमिका - कलेक्टर* *कोटा को बड़ी सौगात उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निभाया वादा कोटा अब नगर पालिका* *योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का सशक्त माध्यम सांसद बृजमोहन अग्रवाल*