कोंडागांवछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*कोंडागांव में मलेरिया रोकथाम हेतु रैली का आयोजन*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*


*कुकाड़गारकापाल में मलेरिया रोकथाम हेतु रैली का आयोजन-* स्वास्थ्य विभाग जिला कोंडागांव के निर्देशानुसार ग्राम कुकाड़गारकापाल में मितानिनों ने स्कूल बच्चों के साथ “मलेरिया रोको अभियान” के तहत मलेरिया रोकथाम हेतु शालाग्राम में रैली जुलूस निकाला। जिला शिक्षा विभाग से जिला मीडिया प्रभारी शिक्षक शैलेंद्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि लोगों को मलेरिया के रोकथाम के लिए आवश्यक जतन करने,जागरूक करने के उद्देश्य से रैली का आयोजन किया गया। जिसमें मलेरिया रोकथाम से संबंधित नारे की गूंज शालाग्राम में गूंजने लगी। इस रैली को सफल बनाने में शाला ग्राम के मितानिन चम्पा मानिकपुरी एवं लीलावती पांडे का विशेष सहयोग रहा। रैली के उपरांत मितानिनों के द्वारा शाला के बच्चों को आंशिक न्यौता भोज करवाया गया। प्रधानाध्यापक शंकरलाल बोध ने सभी बच्चों को मलेरिया बचाव हेतु मच्छरदानी लगाकर सोने,साफ उबला हुआ गरम पानी पीने,अपने घर के आसपास साफ सफाई रखने,अपने घर के आसपास नालियों गड्ढों में पानी जमा होने न देना आदि निर्देश दिए। इस रैली में शाला के सभी शिक्षकगण शंकरलाल बोध प्रधानाध्यापक,गेंदलाल पोयाम शिक्षक,शैलेंद्र ठाकुर शिक्षक,वेदप्रकाश ठाकुर प्रधानाध्यापक,चुमेन ध्रुव सहायक शिक्षक एवं अध्ययनरत बच्चे उपस्थित थे।

Latest
*ब्रेकिंग न्यूज़ कोटा वन माफिया पर शिकंजा डीएफओ नीरज यादव की टीम ने 1.024 घनमीटर सागौन जप्त किया* *ब्रेकिंग न्यूज़ अग्रवाल समाज का पुनीत कार्य36 युवाओं के रक्तदान से गर्वित हुआ कोटा*

*ब्रेकिंग न्यूज़ रेत पर फैसला कोर्ट ने कहा नदी के स्वरूप पर्यावरण पर असर* *गांधी जयंती पर विद्यालय द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित* *जगद्गुरु शंकराचार्य  के प्रथम अमरकंटक आगमन पर भव्य स्वागत* *गुरुजी इंस्टीट्यूट में मनाई गई गाँधी और शास्त्री जी की जयंती* *सी,एम की घोषणा के 3 माह बाद भी NHM कर्मियों का वेतन का आदेश लंबित* *स्वच्छता सबकी जिम्मेदारी गांधी जयंती पर अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का आह्वान* *शिवरतन शर्मा ने विजेताओं को किया सम्मानित* *गीता स्वाध्याय मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन*