Global news live
अमरकंटकसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*गुम्मघाटी में लगाये गये 500 पौधे*

*हरियाली चुनरी अभियान के अन्तर्गत गुम्मघाटी में लगाये गये 500 पौधे*

*अमरकंटक- ग्लोबल न्यूज श्रवण उपाध्याय*

मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक के वार्ड छः में नर्मदा समग्र न्यास के प्रयासों से सीएसआर के अंतर्गत पौधारोपण किया जा रहा है । अमरकंटक के वार्ड नं 06 घुम्माघाटी के समीप “हरियाली चुनरी” अभियान के तहत् मां नर्मदा के जलग्रहण क्षेत्र में यह पौधारोपण 15 हेक्टेयर भूमि में किया जा रहा है । नर्मदा समग्र न्यास द्वारा (वन सुरक्षा समिति दमगढ) , वन विभाग अमरकंटक के माध्यम से एवं सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (तेलंगाना) के सहयोग से यह कार्य किया जा रहा है । जिसमें 10000 से अधिक पौधों का रोपण एवं संरक्षण किया जाएगा।
इसी कड़ी में बीते दिवस नीलेश कटारे (नर्मदा समग्र , भाग समन्वयक महाकौशल) , दिनेश साहू (समन्वयक) , शिव खैरवार , राहुल त्रिपाठी , रेंजर व्ही के श्रीवास्तव , जिया लाल (फॉरेस्ट बीट गार्ड) , नगर के समाजसेवियों एवं नर्मदा समग्र घाट टोली कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में वृक्षा रोपण किया गया । दिनेश साहू अमरकंटक बताते है की इस अभियान के अन्तर्गत समाज की सहभागिता से एवं जन जागरूकता बढ़ाने के लिए आगामी महीनों में समय-समय पर संत समिति , वरिष्ठ नागरिकगण , समाजसेवीयो एवं स्कूली विधार्थीयों का समुह यहां वृक्षारोपण करेंगे ।

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*