Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अवैध अतिक्रमण पर जिला प्रशासन सख्त*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट******-*जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई*

*अतिक्रमण के प्रयासों पर चला प्रशासन  क़ा बुलडोजर*

*अवैध अतिक्रमण पर जिला प्रशासन सख्त*

भाटापारा 6  अप्रैल   जिला प्रशासन द्वारा शासकीय भूमि के अवैध अतिक्रमण पर सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर दीपक  सोनी के निर्देश पर रविवार क़ो तहसील सिमगा के ग्राम खिलोरा में अवैध अतिक्रमण के प्रयासों पर राजस्व विभाग़ की टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए बुलडोजर चलाकर मुक्त कराया।

सिमगा के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अंशुल वर्मा ने बताया कि ग्राम खिलोरा के ग्रामीणों से राईस मिलर रौनक अग्रवाल के द्वारा किए जा रहे शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की जानकारी प्राप्त हुई।कलेक्टर दीपक सोनी के  निर्देशानुसार एसडीएम  सिमगा के द्वारा तहसीलदार सिमगा के नेतृत्व में दल बना कर विवादित भूमि का नाप कर तत्काल उचित कार्यवाही हेतु आदेश जारी किया गया।राजस्व दल द्वारा मौके पर विवादित भूमि का नाप-जोख किया गया एवं की गई जांच के आधार पर शासकीय भूमि पर हो रहे अतिक्रमण के प्रयास क़ो बुलडोजर चला कर तत्काल रोक गया।
कार्यवाही के दौरान ग्राम खिलोरा के ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि तिल्दा निवासी राइस मिलर रौनक़  अग्रवाल द्वारा ग्राम खिलोरा में जमीन खरीदकर राईस मिल स्थापित किया जा रहा है। मिलर के द्वारा खरीदी गई जमीन के साथ शासकीय जमीन पर पोल गाड़कर अतिक्रमण का प्रयास किया जा रहा था। ग्रामीणों के द्वारा इस अतिक्रमण के प्रयास की सूचना एसडीएम  सिमगा को  दी गई जिस पर कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर आज बड़ी कार्यवाही की गई।

Latest news
*11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा * *राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केशकाल में सड़क उन्नयन कार्य का लिया जायजा* *कोण्डागाँव वनमण्डल अंतर्गत समस्त वन प्रबंधन समितियों में बैठक* *महामहिम राष्ट्रपति के समक्ष रंग पुरवईया बस्तर फोक बैंड कोंडागांव की प्रस्तुति* *छ.ग राज्य का सबसे बड़ा संगठन पत्रकार हित में काम करने वाला ग्लोबल  जर्नलिस्ट एंड मिडिया संघ छ.ग की ... *स्मार्ट मीटर पखवाड़ा: 9 व 23 फरवरी 2026* *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बहुप्रतीक्षित ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम* *परमहंस स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज हुए  ब्रह्मलीन*