कोंडागांवसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*संसद शपथ ग्रहण समारोह*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*


*प्राथमिक शाला बकोदागुड़ा में संपन्न हुआ बाल संसद शपथ ग्रहण समारोह*
कोंडागांव। विकास खण्ड कोंडागांव के अंतर्गत संचालित प्रथमिक शाला बकोदागुड़ा में बाल संसद के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 8 जुलाई को संपन्न हुआ। भारत विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए जाना जाता है। जहां जनता द्वारा जनता के लिए जनता का शासन की कहानी पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बनाती है। इसी लोकतंत्र की चुनाव प्रक्रिया से बच्चों को परिचित कराने के उद्देश्य से प्रति वर्ष शाला में बाल संसद का गठन किया जाता है। जिसमें बच्चों को भारतीय चुनाव प्रक्रिया से परिचित कराया जाता है। इसी तारतम्य में 6 जुलाई को चुनाव हुआ था। जिसमें 7 बच्चों ने प्रधान मंत्री पद के लिए अपना उम्मीदवारी पेस किया था। नाम जांच उपरांत 6 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ। कक्षा दूसरी से पांचवीं तक के बच्चों ने अपने पसंद के उम्मीदवार को अपना मत मतपेटी डाला था। चुनाव अधिकारी के रूप में शिक्षक श्री सुरेश भेड़िया ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराया। उसके पश्चात प्रधान अध्यापक शिवेंद्र कोमरे ने मतों की गिनती सभी उम्मीदवारों के समक्ष किया। जिसमें सबसे ज्यादा मत पूजा मंडावी को पड़ा , उन्होने अपने निकटम प्रतिद्वंदी नैतिक कश्यप को तीन वोटों से हराया। इस तरह बालसंसाद 2024 के लिए पूजा मंडावी प्रधानमंत्री के चुनी गई। दूसरे स्थान पर रहे नैतिक कश्यप को उप प्रधानमंत्री बनाया गया। उन दोनों ने मिलकर अपने कैबिनेट का गठन किया। 8 जुलाई को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें शिक्षा मंत्री भवानी भंडारी, सफाई मंत्री तनिषा भंडारी, खेल मंत्री संतोष भंडारी, स्वास्थ्य मंत्री सारिका पटेल, बागवानी मंत्री अरुण बघेल, शकुंतला भंडारी अनुशासन, डाकेश्वरी बघेल पेयजल मंत्री, एवं अन्य मंत्री परिषद के सदस्यों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लिए। सभी मंत्री परिषद के सदस्यों को प्रधान अध्यापक शिवेंद्र कोमरे ने पद व कर्तव्य का सपथ दिलाया। समापन में सभी बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया। इस अवसर पर शिक्षक श्री अशोक भारती, श्रीमती कुसुम साहू, सभी शिक्षक एवं बच्चे उपस्थित थे।

Latest
*पशु चिकित्सालय की बदहाल स्थिति* * कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन का 29वां स्थापना दिवस 03 अगस्त को * * स्मार्ट मीटर योजना बंद करने कांग्रेस की प्रेस वार्ता* *गब्बर सिंह स्वास्थ्य विभाग सेवानिवृत्त हुए दी गई  विदाई * *मयूर शिशु मंदिर उ. मा. वि. में गुरु पूर्णिमा पर्व का भव्य आयोजन* *कोटा-रतनपुर मार्ग पर गड्ढों का साम्राज्य कोटा प्रशासन एवं जन प्रतिनिधि कब जागेगा?* *सड़क भी बनेगी जलभराव से भी मिलेगी राहत अश्वनी शर्मा* *ट्रांसपोर्ट नगर बनाने राज्य शासन ने स्वीकृत किए 16.41 करोड़* *अमरकंटक श्रावण के प्रथम दिवस से ही हुआ शिवमय* *डबल इंजन सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर युवाओं का भाजपा में प्रवेश*