Global news live
पंखाजूर

*स्कूल में तालाबंदी बच्चे निराश होकर वापस लौटे*

स्कूल में तालाबंदी: शाला समिति के अध्यक्ष ने अपने पिता के नाम पर स्कूल का नाम रखने की मांग की, बच्चे निराश होकर वापस लौटे–

//बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट//

पखांजुर//ग्लोबल न्यूज़
कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में नए शिक्षा सत्र के पहले ही दिन एक स्कूल में ताला जड़ दिया गया । दमकसा गांव में शाला समिति के अध्यक्ष ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में ताला लगा दिया और स्कूल का नाम अपने पिता के नाम पर करने की मांग की है। इधर पहले दिन पूरे उत्साह के साथ स्कूल पहुंचे बच्चों को वापस लौटना पड़ा, जिससे उनके चेहरों पर मायूसी देखी गई।बताया जा रहा है कि शाला समिति के अध्यक्ष संतोष दुग्गा के पिता अविनाश दुग्गा ने स्कूल भवन के लिए जमीन दान की थी, जिसे लेकर अब संतोष दुग्गा स्कूल भवन का नाम उनके पिता अविनाश दुग्गा के नाम पर करने की मांग कर रहा है। संतोष दुग्गा का कहना है कि उसने भेंट मुलाकात कार्यक्रम में अपनी मांग को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी आवेदन दिया था।
शाला समिति के अध्यक्ष ने कहा कि उसने कई बार जिला प्रशासन को भी आवेदन दिया है और पिता के नाम पर स्कूल भवन का नाम करने की मांग की, लेकिन उसकी मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। अब संतोष दुग्गा ने अल्टीमेटम देते हुए स्कूल भवन में ताला लगा दिया है। उसका कहना है कि जब तक उसकी मांग नहीं मानी जाएगी, वो स्कूल संचालित नहीं होने देगा।
इधर सोमवार को स्कूल पहुंचे बच्चे ताला देखकर वापस लौट गए, वहीं शिक्षक परिसर में ही बैठे हुए हैं। मामले की सूचना भानुप्रतापपुर में प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई है, लेकिन अब तक मौके पर कोई नहीं पहुंचा है। स्कूल के प्राचार्य गणेश राम मंडावी ने बताया कि स्कूल का स्टाफ मौजूद हैं, आगे अधिकारियों से जैसे निर्देश मिलेंगे, उसी के मुताबिक व्यवस्था की जाएगी।

Latest news
*विधानसभा सचिवालय में पत्रकारों के हितों एवं छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास को लेकर ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड म... *पंजीयन पुस्तिका के पूजन के साथ ही रामायण ज्ञान परीक्षा के लिए पंजीयन प्रारंभ* *राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन* *उत्पाती बंदरों ने बिगाड़ी  करोड़ों की विद्युती साज सज्जा* *न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री को भेंट की बस्तर की ढोकरा ट्री ऑफ लाइफ शिल्पकृति* *मनोज मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी*  *प्रशासन का चला बुलडोजर 25 अवैध अतिक्रमण हटाए गए* *अमरकंटक संत समाज पुजारियों की गहन चर्चा* *पंचायत जनप्रतिनिधियों ने थामा भाजपा का दामन पूर्व विधायक शिवरतन ने दिलाई सदस्यता*
*रूद्रगंगा आश्रम की बावली जलमग्न, पीने योग्य नहीं रहा पानी*