
*पंचायत जनप्रतिनिधियों ने थामा भाजपा का दामन पूर्व विधायक शिवरतन ने दिलाई सदस्यता*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट
भाटापारा 11 जुलाई/भारतीय जनता पार्टी की विकासवादी नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन से प्रभावित होकर भाटापारा विधानसभा के ग्राम धनेली की सम्पूर्ण ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधियों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है शनिवार को वरिष्ठ भाजपा नेता छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा के मुख्यआतिथ्य में सभी नव-आगंतुक जनप्रतिनिधियों को विधिवत भाजपा का गमछा पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई और उन्हें संगठन से जुड़ने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.इस अवसर पर ग्राम धनेली के सरपंच सरोज ध्रुव, उपसरपंच सरिता साहू सहित समस्त पंचगण चेलन साहू, मोहन ध्रुव,घनश्याम साहू,संतोष साहू, संतोषी साहू आनकी ध्रुव कृत्याकारी ध्रुव संतोषी ध्रुव दुरपति साहू ने एक साथ भाजपा की सदस्यता ली कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता शिवरतन शर्मा ने कहा कि आज धनेली ग्राम की सम्पूर्ण पंचायत के भाजपा में शामिल होने से यह स्पष्ट हो गया है कि आम जनता मोदी और विष्णु देव सरकार की योजनाओं से संतुष्ट है। गांव, गरीब और किसान के कल्याण के लिए भाजपा सरकार निरंतर कार्य कर रही है। धनेली पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों के संगठन में आने से भाटापारा विधानसभा और मजबूत होगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी के सहयोग से ग्राम धनेली विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा शिवरतन शर्मा ने आगे कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। भाजपा कार्यकर्ता के रूप में आप सभी जनता की सेवा में समर्पित भाव से काम करें
सदस्यता कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीणजन उपस्थित रहे