छत्तीसगढ़बिलासपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*मनोज मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी* 

मनोज मिश्रा

बिलासपुर ग्लोबल न्यूज राजेश वर्मा की रिपोर्ट
बिलासपुर सिटी
*भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता मनोज मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी 
प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रदेश सह प्रभारी नियुक्त*

_बिलासपुर_। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ कर्मठ कार्यकर्ता मनोज मिश्रा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

भाजपा संगठन ने मनोज मिश्रा को छत्तीसगढ़ पंचायत प्रकोष्ठ प्रदेश कार्य समिति में शामिल करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रदेश सह प्रभारी नियुक्त किया है।

मनोज मिश्रा वर्षों से अपनी लेखनी और कार्य कुशलता के माध्यम से भाजपा की प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर सेवा करते आ रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण को देखते हुए पार्टी ने उन पर यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण और प्राथमिकता वाली योजनाओं में से एक है। भाजपा सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को इस योजना का लाभ दिलाना है। इस योजना में मनोज मिश्रा को दायित्व देकर पार्टी ने उनके अनुभव और कार्यशैली पर बड़ा भरोसा जताया है।

नियुक्ति के बाद मनोज मिश्रा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और मेहनत से निभाएंगे और प्रधानमंत्री आवास योजना को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनोज मिश्रा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Latest
*बिल्हा के शिक्षाविद् जितेश अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान* *राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन*
*भाटापारा में विकास की सौगात एक साथ 3 वार्डों में 47.19 लाख के कार्यों का भूमिपूजन*


...
रविवार को रंगीन थे सीएमओ साहब पीएनबी के सामने खंभे से टकराई गाड़ी* *मां चंडी मंदिर शीतला मैया मंदिर में मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित* *मारवाड़ी राधाकृष्ण मंदिर से अग्रसेन भवन तक भक्ति का रेला ऐतिहासिक शोभायात्रा* *कल्याण सेवा आश्रम से   108 कन्याओं ने कलश धारण कर बढ़ाई शोभा* *नगर साहू समाज भाटापारा के कार्यकारिणी
की घोषणा है*
*भाटापारा रामलीला का प्रारंभ 11 अक्टूबर शुरू* *ब्रेकिंग न्यूज़ रतनपुर गीता प्रेस स्टॉल का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने किया*