Global news live
छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*पंजीयन पुस्तिका के पूजन के साथ ही रामायण ज्ञान परीक्षा के लिए पंजीयन प्रारंभ*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

भाटापारा 14 जुलाई/विभिन्न आयोजनों के माध्यम से धर्म संस्कृति प्रसार मे सक्रिय नगर की रचनात्मक संस्था सरयू साहित्य परिषद द्वारा प्रतिवर्ष गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर रामायण ज्ञान परीक्षा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है,दो वर्गो मे आयोजित इस परिक्षा मे कनिष्ठ वर्ग की अधिकतम आयु 21वर्ष एवं वरिष्ठ वर्ग की 50वर्ष निर्धारित है, समस्त ब्राम्हण प्रकल्पों की भागीदारी से आयोजित होने वाले इस आयोजन का उद्देश्य भगवान राम के जीवनवृत की झांकी एवं मूल्यों का प्रसार है,इस वर्ष भी 23अगस्त को आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए तैयारियों का क्रम प्रारंभ हो गया है,इसी कड़ी मे यज्ञस्थल नाका नंबर एक मे हनुमान लला के पूजन एवं श्रीचरणों मे पंजीयन पुस्तिका अर्पित करने के साथ ही पंजीयन प्रारंभ हो गया है,पंजीयन का प्रवेश शुल्क 20रुपया निर्धारित किया गया है, पंजीयन पुस्तिका के पूजन अवसर पर मुकेश शर्मा हरिहर शर्मा,रोशन शर्मा,मोनू मानिक प्रसाद दुबे,गिरधर गोपाल शर्मा दिनेश शर्मा आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे।तथा समस्त विप्रजनों से परीक्षा आयोजन मे अधिक से अधिक भागीदारी का आग्रह किया गया है

Latest news
*विधानसभा सचिवालय में पत्रकारों के हितों एवं छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास को लेकर ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड म... *पंजीयन पुस्तिका के पूजन के साथ ही रामायण ज्ञान परीक्षा के लिए पंजीयन प्रारंभ* *राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन* *उत्पाती बंदरों ने बिगाड़ी  करोड़ों की विद्युती साज सज्जा* *न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री को भेंट की बस्तर की ढोकरा ट्री ऑफ लाइफ शिल्पकृति* *मनोज मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी*  *प्रशासन का चला बुलडोजर 25 अवैध अतिक्रमण हटाए गए* *अमरकंटक संत समाज पुजारियों की गहन चर्चा* *पंचायत जनप्रतिनिधियों ने थामा भाजपा का दामन पूर्व विधायक शिवरतन ने दिलाई सदस्यता*
*रूद्रगंगा आश्रम की बावली जलमग्न, पीने योग्य नहीं रहा पानी*