Global news live
करगी रोड कोटा

**म.प्र के सीएम यादव करेंगे जननायक लोरिक पर केंद्रित पुस्तक का विमोचन**

*जननायक लोरिक पर केंद्रित पुस्तक का सी एम डा. मोहन यादव करेंगे विमोचन*
* करगीरोड ग्लोबल न्यूज़*( कोटा)/बिलासपुर – गौवंश तथा चरवाहा संस्कृति के संरक्षक जननायक यदुवंशी लोरिक की गाथा छत्तीसगढ़ सहित उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश,बिहार, राजस्थान, बंगाल, महाराष्ट्र तथा तेलंगाना के यदुवंशियों के साथ अन्य समाज के द्वारा गायन और मंचन की जाती है। भारतीय परम्परा में लोरिक जनक्रांति के पुरोधा हैं। बुकानन (1808) बेगलर (1850) जार्ज अब्राहम ग्रिर्यसन (1885), वैरियन एल्विन, डब्ल्यू क्रुक जैसे पाश्चात्य विद्वानों ने लोरिक गाथा का संग्रह और प्रकाशन किया । इसके अलावा कई भारतीय विद्वानों ने वीर लोरिक पर कई शोध आलेख लिखा है।
इन सभी आलेखों का संपादन पुस्तक के रूप में “*द लीजेएंड आफ यदुवंशी लोरिक- ए हीरो थ्रो द एजेज*” नाम से डॉ.सोमनाथ यादव वरिष्ठ लोकसाहित्यकार बिलासपुर (छत्तीसगढ़ ) तथा डॉ.ओम प्रकाश भारती प्रोफेसर, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय वर्धा (महाराष्ट्र) के द्वारा किया गया है जिसका *विमोचन समारोह 4 फरवरी* को मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री डा मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में भोपाल में सम्पन्न होगा।

Latest news
*भुगतान नहीं होने से पीएचई ठेकेदारों नें शर्ट उतारकर नवा रायपुर में किया प्रदर्शन*   ... *माँ नर्मदा मंदिर ट्रस्ट की बैठक फिर टालने की मांग विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र* *शारदा आश्रम से निकाली गई  भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथयात्रा* * नर्मदा मंदिर ट्रस्ट पर विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने उठाए सवाल* *भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में हुए शामिल हुए शिवरतन शर्मा* *बिलासपुर संभाग obc मोर्चा का सह प्रभारी बनाए गए आशीष जायसवाल* *गोपाल एवं  वास्तु पूजन महोत्सव संपन्न* *कोरबा में रमेश जायसवाल को मिली संगठन में बड़ी जिम्मेदारी* *विधानसभा सचिवालय में पत्रकारों के हितों एवं छत्तीसगढ़ी भाषा के विकास को लेकर ग्लोबल जर्नलिस्ट एंड म... *पंजीयन पुस्तिका के पूजन के साथ ही रामायण ज्ञान परीक्षा के लिए पंजीयन प्रारंभ*