Global news live
छत्तीसगढ़भाटापारासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ नगर पालिका अध्यक्ष शर्मा ने ली बैठक*

**भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट****पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने बिजली विभाग के अधिकारियों की बैठक ली जिसमें महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श हुए*

भाटापारा 8 जुलाई/नगर पालिका परिषद भाटापारा में आज विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर में बिजली से संबंधित समस्याओं की विस्तृत समीक्षा की गईबैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष  अश्वनी शर्मा द्वारा की गई। बैठक के दौरान नागरिकों द्वारा लगातार प्राप्त हो रही विद्युत आपूर्ति में व्यवधान, ट्रिपिंग, लो-वोल्टेज, अनियमित बिजली वितरण तथा मेंटेनेंस की समस्याओं पर गंभीरता से चर्चा की गईअध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शहरवासियों को निर्बाध और सुचारू विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि यह नगर प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि आमजन को मूलभूत सुविधाएँ गुणवत्तापूर्वक और बिना किसी बाधा के प्राप्त होंबैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नियमित निरीक्षण के साथ-साथ विभागीय समन्वय को मजबूत किया जाए ताकि समस्याओं का स्थायी समाधान संभव हो सके। नागरिकों की सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Latest news
*इंट्रा बास्केटबॉल प्रतियोगिता का विधायक इन्द्र साव ने किया भव्य शुभारंभ* *छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज 4230 का ब्लॉक स्तरीय संगठन* *अश्वनी शर्मा के नेतृत्व मे हुए संवेदनशील पहल को मिल रही सराहना* *अमरकंटक में एमपी  सीजी एनसीसी ट्रेकिंग शिविर का शुभारंभ* *पशुपालकों के लिए संजीवनी बनी 1962 मोबाइल एम्बुलेंस सेवा* *बलौदाबाजार को मिली ऑडिटोरियम की ऐतिहासिक सौगात* *अमरकंटक मंडलम कांग्रेस की वार्ड कमेटी बैठक संपन्न* *भाटापारा को मिली विकास संस्कृति और राष्ट्रगौरव की नई सौगात* *अधिमास में अमरकंटक पहुंचीं संन्यासि स्वामी हर्षानंद गिरी* *जिला निर्माण को लेकर संघर्ष समिति  ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाक़ात*