Global news live
बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*होली सिर्फ रंगों का त्यौहार नहीं बल्कि दिलो को जोड़ता है विधायक इन्द्र साव*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*साहु छात्रावास में हुआ*
*होली मिलन समारोह*

*होली सिर्फ रंगों का त्यौहार नहीं बल्कि दिलो को जोड़ता है विधायक इन्द्र साव*

भाटापारा 7 मार्च/ रंग उमंग और आपसी भाई चारे का त्यौहार होली का पर्व स्थानीय साहु छात्रावास में तहसील साहु समाज के तत्वावधान में विधायक इन्द्र साव की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।इस अवसर पर सभी सामाजिक जनों को गुलाल लगाकर विधायक ने बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि मन का मेल दूर करने वाला यह पर्व आपसी भाईचारे को मजबूत करता है।होली सिर्फ रंगों का यह त्यौहार नहीं बल्कि दिलो को जोड़ने का अवसर भी है। विधायक साव ने सभी से आपसी मेल जोल बनाए रखने की अपील भी की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने आगामी दिनों में भक्तमाता कर्मा जयंती को धूमधाम से मनाने का निर्णय भी लिया।साहु छात्रावास में होली मिलन समारोह का आयोजन शनिवार को हुआ जिसमें विशेष रूप से उपस्थित विधायक इन्द्र साव ने सभी लोगों को होली पर्व की बधाई एवं शुभकामना देते हुए कहा कि बुराई पर अच्छाई का प्रतीक यह त्यौहार हमें आपसी विवादों को दूर कर आपसी भाई चारे को बढ़ाने वाला है।होली का पर्व हमें यह शिक्षा देता है कि कितने भी गिले शिकवे हो आज के दिन एक दूसरे को गले लगाने और रंग लगाने से आपसी मन मुटाव खत्म हो जाता है।हमारे लिए ये सबसे अच्छी बात है कि हमारे समाज में काफी वर्षों से होली मिलन का यह आयोजन होते आ रहा है और इतनी बड़ी तादाद में हमारे सामाजिक बंधु,माताएं ,बहने यहां उपस्थित है जो इस त्योहार को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मना रही है। इस होली मिलन समारोह में विधायक इंद्र साव की उपस्थिति में ही आगामी दिनों में आने वाली भक्त माता कर्मा की जयंती को धूमधाम से मनाने का निर्णय लेते हुए प्रारंभिक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।इस होली मिलन समारोह में जिला,तहसील और नगर साहु समाज के पदाधिकारी गण एवं सामाजिक लोग काफी संख्या में शामिल हुए और सभी ने एक दूसरे को होली की बधाई देते हुए गुलाल का टीका लगाया। इस अवसर पर भँवरसिंह साहू, मनीराम साहू, खूबीराम साहू, कुलेश्वर साहू, सहदेव साहू, वीरेंद्र साहू, नरेश साहू, दयालु साहू, राजेश साहू, संध्या साहू, लीलेश्वरी देवी साहू, ममता साहू, डॉ. वीणा साहू, कोमल साहू, रवि साहू, जीत नारायण साव, हरिकिशन साहू, तिलक साहू, मनहरण लाला साहू, नीरादेवी साहू,  कामता साहू, पिलाराम साहू, लिकेश साहू, यामिनी साहू, चित्रलेखा साहू, प्रेमलाल साहू, सीता साहू, रूखमणी साहू सहित काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

Latest news
*अमरकंटक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनने के बाद भी सुविधाओं से वंचित * *अमरकंटक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनने के बाद भी सुविधाओं से वंचित * *गहरवार परिवार भेजरी में 30 अप्रैल से श्रीमद् भागवत कथा महापुराण ज्ञान यज्ञ प्रारंभ* *सुशासन त्तिहार को कांग्रेस ने बताया 'फजूलखर्ची* *डाॅ.सीवी रमन विश्वविद्यालय ब्वायस हास्टल से गायब हुये छात्र को कोटा   पुलिस ने नागपुर से ... *अमरकंटक में  कुओं की   सफाई की मांग* *अमरकंटक में मोहिनी एकादशी पर बही श्रद्धा  भक्ति की अविरल धारा*  *सिविलअस्पताल मे सुरक्षागार्ड की राह होती प्रशस्त* *अकाल पुरख की फौज छत्तीसगढ़ में प्रदेश स्तरीय नियुक्तियों की घोषणा* *वन मंत्री ने तेंदूपत्ता फड़ दहिकोंगा का किया औचक निरीक्षण*