अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*19-20 सितम्बर को गूंजेगा नानी बाई रो मायरो कथा अमृत*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज / श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट

अमरकंटक के शांति कुटी आश्रम में 19-20 सितम्बर को गूंजेगा “नानी बाई रो मायरो” कथा अमृत

पूज्य संतों के सान्निध्य में श्रद्धा, भक्ति और कृष्ण प्रेम की बहेगी अविरल धारा,डॉ. पं. नरेन्द्र पाण्डेय जी सुनाएंगे दिव्य कथा

अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित शांति कुटी आश्रम में 19 एवं 20 सितम्बर 2026 को दो दिवसीय भव्य एवं संगीतमय “नानी बाई रो मायरो” कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है । इस दिव्य आध्यात्मिक आयोजन में सुप्रसिद्ध कथावाचक एवं संत साहित्य के मर्मज्ञ कथाव्यास परम आदरणीय डॉ. पं. नरेन्द्र पाण्डेय जी महाराज (सोनमुड़ा आश्रम, अमरकंटक) अपने श्रीमुख से भक्तिरस से ओतप्रोत कथा का श्रवण कराएंगे ।

आयोजन को लेकर अमरकंटक सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं के बीच विशेष उत्साह और श्रद्धा का वातावरण है । कथा महोत्सव पूज्य संतों के सान्निध्य में संपन्न होने जा रहा है । आयोजन को परम पूज्य श्री 108 श्रीमहंत स्वामी रामभूषण दास जी महाराज (शांति कुटी आश्रम अमरकंटक) का सानिध्य प्राप्त होगा । साथ ही प्रातः स्मरणीय संत शिरोमणि राष्ट्रीय संत श्री श्री 108 बलराम दास जी महाराज की पावन स्मृतियां एवं प्रेरणा , श्री बालाजी हनुमान जी महाराज की दिव्य कृपा तथा महंत श्री सोमेश्वर गिरी जी महाराज का आशीर्वाद भी इस आयोजन , आध्यात्मिक ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा ।

आयोजन समिति के अनुसार 19 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक प्रथम कथा सत्र तथा सायं 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक ।  द्वितीय कथा सत्र आयोजित होगा । वहीं 20 सितम्बर को प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक रामनाम संकीर्तन , दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक कथा प्रवचन तथा संध्या बेला में “56 करोड़ राम नाम लेखन मायरा” का विशेष एवं भावपूर्ण आयोजन संपन्न होगा ।

कथाव्यास डॉ. पं. नरेन्द्र पाण्डेय  महाराज अपनी मधुर वाणी , ओजस्वी शैली एवं भावपूर्ण प्रस्तुति के माध्यम से भक्त शिरोमणि संत नरसी मेहता की अनुपम भक्ति , भगवान श्रीकृष्ण की भक्तवत्सलता तथा “नानी बाई रो मायरो” की अलौकिक कथा का रसपान कराएंगे । यह कथा श्रद्धा , समर्पण और ईश्वर पर अटूट विश्वास का ऐसा संदेश देती है , जिसमें भगवान स्वयं अपने भक्त की लाज रखने के लिए मायरा भरने आते हैं ।
श्रीकृष्ण भक्ति , संत वाणी और रामनाम संकीर्तन से सराबोर यह आध्यात्मिक महोत्सव श्रद्धालुओं के लिए भक्ति एवं आत्मिक आनंद का अद्भुत अवसर होगा । आयोजकों ने समस्त क्षेत्रवासियों , संत-भक्तों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा अमृत का श्रवण करने तथा संतों का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है ।
उल्लेखनीय है कि इस दो दिवसीय धार्मिक आयोजन का संचालन श्री बलराम सत्संग मंडल-11 , गोनेर , आगरा रोड , जयपुर (राजस्थान) द्वारा किया जा रहा है । कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं । शांति कुटी आश्रम में आयोजित होने वाला यह महोत्सव निश्चित रूप से श्रद्धा , भक्ति और कृष्ण प्रेम की अविरल धारा प्रवाहित करेगा तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत करेगा ।

Latest
*अभियंता दिवस पर सेवानिवृत्त अभियंताओं का किया गया सम्मान* *अमरकंटक से सेवा संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ* *स्वयंभू सिद्ध बटुक गणेश के प्रति बढ़ रही श्रद्धा* *19-20 सितम्बर को गूंजेगा नानी बाई रो मायरो कथा अमृत* *जल संसाधन संभाग कोटा जल है तो कल है जागरूकता अभियान*

*दो जश्न एक साथ न.पा अध्यक्ष अश्विनी एवं पी एम मोदी का जन्मदिन महोत्सव* *तखतपुर-बरेला में NH-130A के नाम पर भ्रष्टाचार का नाला ! 53 करोड़ के प्रोजेक्ट में* *प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान  ब्लड डोनेट* *भाटापारा न.पा. अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की समीक्षा बैठक संपन्न* *न.पा. अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई बलौदाबाजार में जलेगा आशीर्वाद का दीया*