ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबरायपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*दो जश्न एक साथ न.पा अध्यक्ष अश्विनी एवं पी एम मोदी का जन्मदिन महोत्सव*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

*अश्विनी शर्मा ने मनाया जन्मदिन, पीएम मोदी के 25 वर्ष सेवा को समर्पित किए 11 हजार दीपक  रामलीला मैदान में और बोले  मोदी है तो मुमकिन है*

!!भाटापारा ग्लोबल न्यूज!! -17 सितंबर गुरुवार 2026*


आज नगर पालिका परिषद भाटापारा में दो प्रमुख सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।

दिन के प्रथम चरण में नगर पालिका परिषद परिसर में अध्यक्ष अश्वनी शर्मा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सभी वर्गों, समुदायों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। सभी अतिथियों एवं नगर वासियों के लिए  भोजन  की व्यवस्था भी गई थी।

इसी क्रम में  सेवा संकल्प अभियान के तहत संध्याकालीन  पीएम नरेंद्र मोदी  के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य अभियान  के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 11,000 आशीर्वाद के दीपक प्रज्वलित कर जन-कल्याण और राष्ट्र-सेवा का संकल्प लिया गया। दीपों की रोशनी से संपूर्ण  भाटापारा मैदान जगमगा उठा।

इन दोनों ही कार्यक्रमों में पूर्व विधायक  शिवरतन शर्मा  की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई दी तथा दीपदान कार्यक्रम में भाग लेकर प्रधानमंत्री जी के सेवा कार्यों की सराहना की।

आयोजन में नगर पालिका के  समस्त पार्षदगण एल्डरमैन जनप्रतिनिधि भाजपा पदाधिकारी  कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नगर पालिका अध्यक्ष को चाहने वाले शहरवासी मौजूद रहे।

Latest
*दो जश्न एक साथ न.पा अध्यक्ष अश्विनी एवं पी एम मोदी का जन्मदिन महोत्सव* *तखतपुर-बरेला में NH-130A के नाम पर भ्रष्टाचार का नाला ! 53 करोड़ के प्रोजेक्ट में* *प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान  ब्लड डोनेट* *भाटापारा न.पा. अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की समीक्षा बैठक संपन्न* *न.पा. अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई बलौदाबाजार में जलेगा आशीर्वाद का दीया* *नौकरी लगने के नाम पर ठगी आरोपी गिरफ्तार* *रतनपुर पुलिस का एक्शन अशांति फैलाने वालों को गिरफ्तार किया गया* *ऋषि पंचमी पर नर्मदा तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब* *हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत* *महिला से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार*