ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*आज भव्य तीज महोत्सव का आयोजन*

*भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट*

*नगर साहू समाज भाटापारा द्वारा आज भव्य तीज महोत्सव का आयोजन*

भाटापारा 19 सितंबर/ नगर साहू समाज, भाटापारा के तत्वावधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मातृशक्तियों के लिए भव्य तीज महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है यह आयोजन रविवार, 20 सितंबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे साहू छात्रावास भवन, दानवीर भामाशाह चौक, परशुराम वार्ड, भाटापारा में आयोजित होगा तीज महोत्सव के दौरान मातृशक्तियों के लिए पिछले वर्ष की भांति विभिन्न मनोरंजक एवं पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें फुगड़ी, जलेबी लूट, गेंड़ी दौड़, इटा दौड़, कुर्सी दौड़, एकल एवं सामूहिक नृत्य सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं गतिविधियां शामिल रहेंगी। इसके साथ ही भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। नगर साहू समाज द्वारा बताया गया कि तीज महोत्सव का उद्देश्य समाज की मातृशक्तियों को एक मंच प्रदान करने के साथ-साथ पारंपरिक संस्कृति, सामाजिक एकता एवं आपसी भाईचारे को मजबूत करना है सभी मातृशक्तियों को विशेष उपहार, तीज महोत्सव के उपलक्ष्य में कार्यक्रम में शामिल होने वाली सभी मातृशक्तियों को नगर साहू समाज, भाटापारा की ओर से स्नेह स्वरूप उपहार भेंट किया जाएगा। वहीं विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को साहू कृषि केंद्र, भाटापारा एवं कबीर जनरल स्टोर, भाटापारा की ओर से विशेष उपहार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाज गौरव भाटापारा विधायक इन्द्र साव उपस्थित रहेंगे। नगर साहू समाज, भाटापारा ने समाज की समस्त मातृशक्तियों से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर तीज महोत्सव की खुशियों में सहभागी बनने का आग्रह किया है

Latest
*ब्रेकिंग न्यूज़ भाटापारा डिजिटल इंडिया का बोझ व्यापारी क्यों उठाए?  लक्ष्मी नारायण* *आज भव्य तीज महोत्सव का आयोजन* *ब्रेकिंग न्यूज़ सांसद बृजमोहन अग्रवाल पहुंचे वेंकटलाल अग्रवाल के निवास पर भव्य स्वागत* *अभियंता दिवस पर सेवानिवृत्त अभियंताओं का किया गया सम्मान* *अमरकंटक से सेवा संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ* *स्वयंभू सिद्ध बटुक गणेश के प्रति बढ़ रही श्रद्धा* *19-20 सितम्बर को गूंजेगा नानी बाई रो मायरो कथा अमृत* *जल संसाधन संभाग कोटा जल है तो कल है जागरूकता अभियान*

*दो जश्न एक साथ न.पा अध्यक्ष अश्विनी एवं पी एम मोदी का जन्मदिन महोत्सव* *तखतपुर-बरेला में NH-130A के नाम पर भ्रष्टाचार का नाला ! 53 करोड़ के प्रोजेक्ट में*