अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अमरकंटक से सेवा संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ*

अमरकंटक ग्लोबल न्यूज / श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट



नर्मदा पूजन,श्रमदान और 376 पौधों के रोपण के साथ दिया स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश


अमरकंटक – मां नर्मदा की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक से गुरुवार को जिलेव्यापी सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ हुआ ।
मध्यप्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार ने मां नर्मदा उद्गम स्थल पर पूजा-अर्चना एवं महाआरती की ।
इस शुभारंभ अवसर पर अमरकंटक स्थित मां नर्मदा मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विशेष पूजा अर्चन किया गया । 21 बटुकों द्वारा वेद मंत्रों का उच्चारण किए जाने से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा । महाआरती पश्चात प्रदेश की सुख-समृद्धि , शांति एवं स्वास्थ और नागरिकों के कल्याण की कामना की । यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिलेभर में संचालित होगा , जिसके अंतर्गत स्वच्छता , पर्यावरण संरक्षण , श्रमदान और जनसेवा से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए ।

कार्यक्रम में राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रामलाल रौतेल , कलेक्टर रत्नाकर झा , पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराव , जिला पंचायत सीईओ अर्चना कुमारी , वनमंडलाधिकारी डेविड व्यंकटराव चनाप , अमरकंटक विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेंद्र भारती , पूर्व जनपद अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम , एसडीएम वसीम अहमद भट्ट तथा जन अभियान परिषद जिला समन्वयक उमेश कुमार पाण्डेय सहित अनेक जनप्रतिनिधि , अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे ।

अभियान के तहत रामघाट दक्षिण तट पर मानव श्रृंखला बनाकर सामूहिक श्रमदान किया गया । इसके बाद रामघाट में 50 , धुम्माघाटी में 76 तथा श्री नर्मदे हर सेवा न्यास परिसर में 250 पौधों का रोपण किया गया । पौधारोपण में रुद्राक्ष , अर्जुन , बहेड़ा , आंवला , जामुन , पीपल , बरगद , साल सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए ।

अमरकंटक मेला मैदान में आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री अहिरवार ने सेवा , स्वच्छता और जनभागीदारी को समाज की उन्नति का आधार बताते हुए नागरिकों से अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की । इस अवसर पर उन्होंने लगभग 5.48 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए ।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के विद्यार्थी , विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं , जनप्रतिनिधि , पत्रकारगण और स्थानीय नागरिक शामिल हुए । पूरे आयोजन में सेवा , पर्यावरण संरक्षण और जनसहभागिता का उत्साह रहा ।

Latest
*अभियंता दिवस पर सेवानिवृत्त अभियंताओं का किया गया सम्मान* *अमरकंटक से सेवा संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ* *स्वयंभू सिद्ध बटुक गणेश के प्रति बढ़ रही श्रद्धा* *19-20 सितम्बर को गूंजेगा नानी बाई रो मायरो कथा अमृत* *जल संसाधन संभाग कोटा जल है तो कल है जागरूकता अभियान*

*दो जश्न एक साथ न.पा अध्यक्ष अश्विनी एवं पी एम मोदी का जन्मदिन महोत्सव* *तखतपुर-बरेला में NH-130A के नाम पर भ्रष्टाचार का नाला ! 53 करोड़ के प्रोजेक्ट में* *प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा संकल्प अभियान  ब्लड डोनेट* *भाटापारा न.पा. अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की समीक्षा बैठक संपन्न* *न.पा. अध्यक्ष अश्वनी शर्मा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई बलौदाबाजार में जलेगा आशीर्वाद का दीया*