बिलासपुर

*जननायक लोरिक पर केंद्रित पुस्तक का म.प्र. सीएम डा. मोहन ने किया विमोचन*

*जननायक लोरिक पर केंद्रित पुस्तक का सीएम डा मोहन यादव ने किया विमोचन*

*करगीरोड ग्लोबल न्यूज़*(कोटा )बिलासपुर। जननायक लोरिक पर अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित शोधपरक किताब “*द लीजेएंड आफ यदुवंशी लोरिक- ए हीरो थ्रो द एजेज*” का विमोचन आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादव ने भोपाल स्थित मुख्यमंत्री आवास पर किया। इस किताब का संपादन,लेखन डॉ.सोमनाथ यादव वरिष्ठ लोकसाहित्यकार बिलासपुर (छत्तीसगढ़ ) तथा डॉ.ओम प्रकाश भारती प्रोफेसर, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिन्दी विश्वविद्यालय वर्धा (महाराष्ट्र) के द्वारा किया गया है।
इस अवसर पर डा मोहन यादव ने कहा कि वीर लोरिक देश के वीर लोरिक लोकमानस का जननायक है, विभिन्न राज्यों में इनके गाथाओं को गाया जाता है। प्रेम और पुरुषार्थ का प्रतीक है लोरिक जो जन जन दिलों में रचे बसे हैं। डा मोहन जी ने शोधपरक किताब के लिए डा सोमनाथ और डा ओम प्रकाश को बधाई देते हुए ऐसे और जन नायकों पर कार्य करने की बात कही।
गौवंश तथा चरवाहा संस्कृति के संरक्षक जननायक यदुवंशी लोरिक की गाथा छत्तीसगढ़ सहित उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश,बिहार, राजस्थान, बंगाल, महाराष्ट्र तथा तेलंगाना के यदुवंशियों के साथ अन्य समाज के द्वारा गायन और मंचन की जाती है। भारतीय परम्परा में लोरिक जनक्रांति के पुरोधा हैं। बुकानन (1808) बेगलर (1850) जार्ज अब्राहम ग्रिर्यसन (1885), वैरियन एल्विन, डब्ल्यू क्रुक जैसे पाश्चात्य विद्वानों ने लोरिक गाथा का संग्रह और प्रकाशन किया । इसके अलावा कई भारतीय विद्वानों ने वीर लोरिक पर कई शोध आलेख लिखा है। साथ ही डा सोमनाथ यादव और डा ओम प्रकाश भारती के शोधपरक आलेख शामिल है। इस अवसर पर मैट्स विश्व विद्यालय रायपुर के कुलपति डा के पी यादव, सी एम सुरक्षा समीर यादव (आई पी एस), सुरेश यादव भोपाल तथा बिलासपुर से अमित यादव, अनिल यादव, नीरज यादव शामिल थे।

Latest
*पशु चिकित्सालय की बदहाल स्थिति* * कल्याणिका केंद्रीय शिक्षा निकेतन का 29वां स्थापना दिवस 03 अगस्त को * * स्मार्ट मीटर योजना बंद करने कांग्रेस की प्रेस वार्ता* *गब्बर सिंह स्वास्थ्य विभाग सेवानिवृत्त हुए दी गई  विदाई * *मयूर शिशु मंदिर उ. मा. वि. में गुरु पूर्णिमा पर्व का भव्य आयोजन* *कोटा-रतनपुर मार्ग पर गड्ढों का साम्राज्य कोटा प्रशासन एवं जन प्रतिनिधि कब जागेगा?* *सड़क भी बनेगी जलभराव से भी मिलेगी राहत अश्वनी शर्मा* *ट्रांसपोर्ट नगर बनाने राज्य शासन ने स्वीकृत किए 16.41 करोड़* *अमरकंटक श्रावण के प्रथम दिवस से ही हुआ शिवमय* *डबल इंजन सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर युवाओं का भाजपा में प्रवेश*