Global news live
करगी रोड कोटा

**कोटा पुलिस शिथिल और चोर मस्त**

*कोटा ग्लोबल न्यूज*कोटा में एक सप्ताह में आधा दर्जन सायकल चोरी व
एक मकान से दहेज के सामान छप्पर तोड़ कर लें गये चोर
* रामनारायण यादव की रिपोर्ट*

करगीरोड ( कोटा)- कोटा नगर में चोरों का आतंक बीते एक सप्ताह में आधा दर्जन से ज्यादा स्कूली बच्चों के अलग-अलग जगहों मोहल्ला से सायकल चोरी कर लिया गया, वहीं अमृत सागर तालाब पास अनिल खांडे यहां मिट्टी के मकान से खपरैल को तोड़ कर शादी के कपड़े और पीतल और ख़ासे का समान चोरी कर लिया गया, इसकी जानकारी स्थानीय निवासी ने दी तो अनिल खांडे जो बिलासपुर भारतीय नगर में रहकर दुकान में काम करके वे अपना परिवार का पालन पोषण करता है, वहीं कोटा थाना में अपने घर में चोरी हुई घटना के लिखित में जानकारी दिया लेकिन थाना में एक‌ सादे कागज में आवेदन लेकर घर जाने कह दिया वहीं प्रार्थी अनिल खांडे को आवेदन में सील तक नहीं लगाया गया ना एफआईआर दर्ज किया गया, ऐसे में कोटा में चोरी की घटना लगातार बढ़ रहा है, कोटा पुलिस ने जयस्तंभ चौक और पड़ाव पारा में जनसहयोग से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं,और अधिकांश मेनरोड और दुकान पर कैमरे लगाए गए हैं,एक जगह से कैमरे सायकल चोर मुंह सिर पर कपड़ा बांध कर लें जा रहा है, वहीं कोटा पुलिस से चोर पकड़े नहीं पाने आमजनता आक्रोशित हैं, आखिर कोटा में सायकल चोर और कितनी सायकल चोरी करेगा है या कोटा पुलिस की पकड़ में कब तक आता है अब यह देखना होगा।

Latest news
*बिलसपुर पुलिस के सयुंक्त तत्वाधान में   आयोजित चेतना महोत्सव* *बैसाखी पूर्णिमा पर भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी* *वैशाख पूर्णिमा पर हुआ भागवत कथा का दिव्य समापन* *जिले के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान* *न्यौता भोज सहित प्रगति प्रमाण पत्र वितरण* *अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  रूपेश कुमार  की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समन्वय बैठक संपन्न* * लड़कियों से छेड़छाड़ कर मारपीट करने वाले 05 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार* *कांग्रेस भाजपा की अवसरवादी राजनीति के विरुद्ध पर्दाफाश* *अमरकंटक क्षेत्र में गर्मी से मिली राहत मौसम रहा  सुहावना* *कलेक्टर शर्मा ने10 वीं 12 वीं के मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित*