करगी रोड कोटाग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*150वें वर्ष पर वंदे मातरम की गूंज  शिशु मंदिर कोटा में राष्ट्रभक्ति का संगम*

*कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट*

*करगीरोड कोटा  25/09/2026*

*वंदे मातरम के 150वें वर्ष पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य गायन, 336 लोगों ने एक स्वर में किया वंदन*

वंदे मातरम के 150वें वर्ष के ऐतिहासिक अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, करगी रोड कोटा में दिनांक 25/09/2026 को ठीक 11:00 बजे वंदे मातरम सामूहिक गायन कार्यक्रम गरिमामय रूप से संपन्न हुआ। विद्यालय प्रांगण में 336 विद्यार्थी, आचार्य, अतिथियों ने एक साथ एक स्वर, एक लय में वंदे मातरम का गायन कर राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता  मंजीत सिंह पवार  ने वंदे मातरम के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह अमर गीत बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जी की प्रसिद्ध कृति ‘आनंदमठ’ उपन्यास की रचना है। इसका प्रभाव क्रांतिकारियों में इतना गहरा था कि वे हंसते-हंसते ‘वंदे मातरम’ गाते हुए फांसी के फंदे पर झूल जाते थे।

नगर पालिका अध्यक्ष  सरोज दुर्गेश साहू  ने विद्यार्थी भैया-बहनों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के महत्व को समझाया और उन्हें राष्ट्रभक्ति, संस्कार व कर्तव्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।

समिति के संरक्षक सदस्य वेंकट लाल अग्रवाल  ने वंदे मातरम की पंक्तियों का भावार्थ बताते हुए ‘शस्य श्यामला’ और ‘तुम ही दुर्गा दशप्रहरण धारिणी’ स्वरूप का उल्लेख कर भारत माता के वैभवशाली रूप की व्याख्या की।

इस अवसर पर डॉ. श्याम सिंह पेंद्रो (आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी, कोटा), डॉ. लीलावती साहू जी समिति अध्यक्ष अजय अग्रवाल व्यवस्थापक राम सजीवन गुप्ता कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ठाकुर सह-व्यवस्थापक भगवान सक्सेना प्राचार्य राकेश पांडे समस्त आचार्य बंधु-भगिनी एवं भैया-बहन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम के जयघोष के साथ हुआ।
 

Latest
*150वें वर्ष पर वंदे मातरम की गूंज  शिशु मंदिर कोटा में राष्ट्रभक्ति का संगम* *बेकिंग न्यूज बरसते पानी में पहुंची वेटनरी वैन 1062 गौ माता की सेवा कर लौटी टीम* *स्वच्छता अभियान जल चौपाल एवं जन जागरूकता* *अमरकंटक में गणपति बप्पा को भावपूर्ण विदाई, 50 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन* *भाटापारा में ₹1.99 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन* *1.47 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन* *भाटापारा-सिमगा को 65 लाख की सौगात* *सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बेहरामुड़ा जलाशय में जल संरक्षण रैली*
* बेकिंग न्यूज खोंगसरा जोगी तालाब में विशाल मगरमच्छ से दहशत ग्रामीणों में डर का माहौल* *अमरकंटक रेल कॉरिडोर को मिलेगी नई गति*