अमरकंटक ग्लोबल न्यूजसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज
*अमरकंटक मां नर्मदा तट पर उमड़ा पितृ श्रद्धा का भाव*

*✍️ अमरकंटक ग्लोबल न्यूज – श्रवण कुमार उपाध्याय की रिपोर्ट*
*रामघाट, अरंडी संगम 26 सितंबर 2026*
पितृपक्ष पर अमरकंटक में श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। पतित पावनी मां नर्मदा के पावन तट रामघाट और अरंडी संगम पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से श्राद्ध, पिंडदान और तर्पण किया।
शनिवार को हरियाणा गुड़गांव से आए विप्रजनों ने रामघाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ काले तिल, कुश, अक्षत से पितरों का तर्पण किया। वहीं अनूपपुर से पधारे अशोक तिवारी ने पंडित अद्भुत जी महाराज के सानिध्य में पत्नी की मासिक श्राद्ध, पिंडदान और ब्राह्मण भोज अरंडी संगम पर किया।
मान्यता है कि नर्मदा उद्गम में पितृ कर्म करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

रामघाट और अरंडी संगम पर श्राद्ध, पिंडदान, तर्पण और ब्राह्मण भोज। गुड़गांव और अनूपपुर से आए श्रद्धालुओं ने मोक्षदायिनी नर्मदा में पितरों को दी श्रद्धांजलि।