Global news live
कांकेरकोंडागांवसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*12वीं बोर्ड में सालेहा पारेख तो टॉप टेन मे जगह बनाई आंचल ने*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग की रिपोर्ट कोंडागांव से*




*12वीं बोर्ड में सालेहा पारेख तो टॉप टेन मे जगह बनाई आंचल ने*

—पेशे से पत्रकार इमरान व मनोज शर्मा की पुत्रीयो को प्रेस क्लब के सभी पत्रकारो ने दी हार्दिक बधाई*

कोंडागांव —छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में केशकाल की छात्रा सालेहा पारेख ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है।वही कोंडागांव से आंचल शर्मा ने  नवे स्थान पर आकर जिले की टॉप टेन की सूची में जगह बनाई है जहाँ सलेहा ने 95 प्रतिशत व  आंचल ने 91प्रतिशत के साथ अंक प्राप्त कर न केवल अपने स्कूल, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

सालेहा पारेक पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, केशकाल की छात्रा हैं। तो वही आंचल उत्कर्ष स्वामी आत्मानंद विद्यालय जामकोट पारा से  अध्यनरत थी उनकी इस सफलता से विद्यालयों सहित पूरे नगर में खुशी का माहौल है। खास बात यह है कि सालेहा ने इससे पहले कक्षा 10वीं में भी जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था।

ज्ञात हों की सालेहा, केशकाल के पत्रकार इमरान पारेख की पुत्री हैं तो आंचल पत्रकार मनोज शर्मा की सुपुत्री है उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, शिक्षकगण और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है साथ ही प्रेस क्लब परिवार के दो पत्रकार साथियों के सुपुत्रीयों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर कोंडागांव प्रेस क्लब के पत्रकार साथियो ने भी खुशी जाहिर करते उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी है

कोंडागांव ग्लोबल न्यूज ओम प्रकाश नाग की रिपोर्ट समाचार विज्ञापन के लिए संपर्क करें मोबाइल नंबर+91 62643 62956

Latest news
*सर्व पिछड़ा वर्ग समाज की बैठक सम्पन्न* *विधायक सुश्री उसेंडी ने 191 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन* *अश्वनी शर्मा ने द.पू. मध्य रेलवे महाप्रबंधक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा* *आचार्य झम्मन शास्त्री के सानिध्य मे वृन्दावन मे श्रीमदभागवत ज्ञानयज्ञ आयोजन* *कोण्डागांव में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित* *कोण्डागांव पुलिस ने पत्नि की हत्या करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार* *फरसगांव मंडल प्रभारी जितेंद्र सुराना का हुआ स्वागत* *राजेंद्र भारती ने संभाला  विकास प्राधिकरण का कार्यभार* *अमरकंटक में ग्रीष्मकालीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग 05 से 12 मई तक चलेगा * *भिलाई के पटेल अकादमी ने ऑल इंडिया सीनियर बास्केटबॉल ने जीता गोल्ड*