Global news live
कोंडागांवछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*डिजिटल मीडिया के पत्रकारों के खिलाफ अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी का मामला गरमाया*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव*




*कोंडागांव: पत्रकारिता की गरिमा तार-तार, डिजिटल मीडिया के अपमान पर प्रेस क्लब ने साधी चुप्पी*

कोंडागांव। पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है, लेकिन जब इस स्तंभ के प्रहरी ही आपस में ऊंच-नीच और भेदभाव का खेल खेलने लगें, तो समाज को क्या संदेश जाएगा? मामला कोंडागांव जिले का है, जहां प्रेस क्लब के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में डिजिटल मीडिया के पत्रकारों के खिलाफ अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी का मामला गरमा गया है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, प्रेस क्लब कोंडागांव के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में एक प्रिंट मीडिया नीरज उइके पत्रकार द्वारा डिजिटल मीडिया (पोर्टल) का सरेआम मजाक उड़ाया गया। उक्त पत्रकार ने मर्यादा लांघते हुए लिखा कि “7000 का पोर्टल बनाकर लोग खुद को संपादक समझने लगते हैं, पहले संपादक का अर्थ जान लें फिर नाम के आगे संपादक लिखें।” इतना ही नहीं, पोर्टल की तुलना ‘गली के क्रिकेट’ से करते हुए प्रिंट मीडिया को ‘रणजी लेवल’ का बताया गया।
विवादित टिप्पणी में ‘नया मुल्ला ज्यादा प्याज खाता है’ जैसे मुहावरों का इस्तेमाल कर डिजिटल मीडिया के पत्रकारों की योग्यता पर सवाल उठाए गए।
जिम्मेदारों का ‘मौन’ खड़ा कर रहा सवाल
हैरानी की बात यह है कि जिस ग्रुप में यह अभद्र टिप्पणी की गई, उसमें प्रेस क्लब के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव समेत कई वरिष्ठ सदस्य मौजूद थे। घंटों तक चले इस अपमानजनक घटनाक्रम के बावजूद किसी भी पदाधिकारी ने आपत्ति नहीं जताई और न ही टिप्पणी करने वाले को रोकने की कोशिश की। प्रेस क्लब की यह चुप्पी अब सवालों के घेरे में है कि क्या संगठन केवल कुछ चुनिंदा लोगों के हितों की रक्षा के लिए है?

अध्यक्ष को सौंपी गई लिखित शिकायत
डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की गाइडलाइंस के बावजूद इस तरह का भेदभाव दुर्भावनापूर्ण माना जा रहा है। इस अपमान के खिलाफ ‘उजाला टुडे’ (UJALA TODAY) के संपादक संजय सोनपिपर ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्रेस क्लब के अध्यक्ष को औपचारिक शिकायत पत्र सौंपा है।
शिकायत में मांग की गई है कि सार्वजनिक रूप से अपमान करने वाले पत्रकार पर उचित कार्यवाही की जाए। अब देखना यह है कि प्रेस क्लब अपने ही संविधान और पत्रकारिता की गरिमा को बचाने के लिए क्या कदम उठाता है या फिर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।
डिजिटल मीडिया का बढ़ता आक्रोश
इस घटना के बाद जिले के डिजिटल पत्रकारों में भारी रोष है। पत्रकारों का कहना है कि आज के दौर में डिजिटल मीडिया सबसे तेज और प्रभावी माध्यम है, जिसे सरकार भी मान्यता दे रही है। ऐसे में खुद को ‘रणजी खिलाड़ी’ बताने वाले पत्रकारों की यह संकीर्ण सोच उनकी असुरक्षा की भावना को दर्शाती है।

Latest news
*मुख्यमार्ग से जलेश्वर मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण* *नर्मदा उद्गम की पावनता पर नशाखोरी का ग्रहण * *अमरकंटक में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस*
*सुझाव एवं चर्चा के लिए प्रबुद्धजनों द्वारा नपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा से मुलाकात *
*जिला कांग्रेस की प्रेसवार्ता वक्ताओं ने कहा मोदी सरकार शिक्षा व्यवस्था खत्म कर रही* *मेहनत रंग लाई वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप गुप्ता की बेटी ने पास की CA परीक्षा* *कोलवाशरी जनसुनवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्षों का शक्ति-प्रदर्शन मौजूदा अध्यक्ष रहे दूर* *विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत* *रावणभाठा मैदान में लौटा बास्केटबॉल का रोमांच, शिवरतन शर्मा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला* *मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध रेत भंडारण के विरुद्ध लगातार हो रही सख्त कार्रवाई*