Global news live
बेलगहना

*जीवनदीप समिति की बैठक में डॉक्टर स्पर्श गुप्ता की हुई शिकायत*

*बेलगहना ग्लोबल न्यूज़**

विधायक डॉ रेणु जोगी ने सीएमएचओ से बात कर डॉक्टर के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए कहा

कोटा की जनपद सभा कक्ष में शुक्रवार को जीवनदीप समिति की बैठक कोटा के जनपद सभा कक्ष में रखी गई थी जिसमें विधायिका डॉक्टर रेणु जोगी व प्रशासनिक अधिकारी तथा विधायिका के समर्थक एवं जनप्रतिनिधि जनपद सभा कक्ष में मौजूद रहे समिति के अध्यक्ष विधायिका स्वास्थ्य विभाग के कामों का लेखा-जोखा एवं दवाई की खरीदी बिक्री का जानकारी ली जा रही थी जिससे आगे की कार्य योजना बनाई जा सके जिससे स्वास्थ्य विभाग के क्षेत्र में किसी भी आपदा एवं बीमारियों से आसानी से बचा जा सके मीटिंग के दौरान जनप्रतिनिधियो ने बेलगहना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर स्पर्श गुप्ता की शिकायत विधायिका महोदय से की जिस पर मीटिंग सभा कक्ष में ही फोन लगाकर तुरंत संज्ञान लेते हुए उच्च अधिकारियों को कार्यवाही के लिए कहा गया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉक्टर स्पर्श गुप्ता की शिकायत यह रही कि वह लगातार अनुपस्थित रहते हैं तथा महीने भर का सिग्नेचर 1 दिन में आकर कर देते हैं डॉक्टर स्पर्श गुप्ता के मुख्यालय में नहीं रहने से आम जन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है क्षेत्र में कहीं पर भी मर्ग इंटीमेशन होता है तो पीएम के लिए स्वयं के खर्चे से कोटा ले जाना पड़ता है जिससे आम जनता को आर्थिक एवं मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है वही क्षेत्र की बहु प्रतीक्षित मांग रही रही है की प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलगहना में एक एम बी बी एस डॉक्टर की पदस्थापना हो जिससे क्षेत्र की जनता को लाभ मिल सके लेकिन पदस्थापना होने के बाद एमबीबीएस डॉक्टर का लाभ क्षेत्र के लोगों को नहीं मिल पा रहा है

*उच्च अधिकारियों का कहना नहीं मानते डॉक्टर स्पर्श गुप्ता*

कोटा ब्लॉक के बेलगहना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलगहना में पदस्थ डॉक्टर स्पर्श गुप्ता की लगातार शिकायत करने के बाद भी वह लगातार अनुपस्थित रहते हैं एवं मुख्यालय में उपस्थित नहीं रहते जिसकी शिकायत बी एम ओ से फोन के माध्यम से एवं लिखित शिकायत की गई है उसके पश्चात भी डॉक्टर के अड़ियल रवैया से क्षेत्र की जनता एवं अधिकारी भी परेशान है उच्च अधिकारी यह भी कहते हैं कि यह हमारी भी नहीं सुनता हम क्या करें कई बार नोटिस निकाल कर एवं वेतन रोककर कार्यवाही की गई है उसके पश्चात भी कार्य में लापरवाही डॉक्टर के द्वारा की जाती है

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*