Global news live
अमरकंटक

-अमरकंटक के एसीसीएल गेस्ट हाउस का गेट चोरों ने उड़ा ले गए *



**अमरकंटक – श्रवण उपाध्याय की रिपोर्ट**

मां नर्मदा जी की उद्गम स्थली / पवित्र नगरी अमरकंटक में स्थित वार्ड क्रमांक 6 कपिलधारा रोड़ बांधा में शनिवार की दरम्यानी रात मुख्य गेट के पास लगा छोटा गेट को रात में चोरों ने दीवाल तोड़कर उड़ा ले गए । लंबे समय से बड़े वाले गेट से ही आना जाना हुआ करता था , इसलिए छोटा वाला गेट ज्यादा तर बंद ही रहा करता था । शनिवार ०७- १०- २०२३ को दोपहर में जब छोटे गेट पर नजर पड़ी तब देखा गया की दीवाल तोड़कर छोटा गेट किसी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ले जाया गया है । इसकी सूचना थाना अमरकंटक में लिखित देकर कार्यवाही करने की मांग की गई है । एसीसीएल गेस्ट हाउस की देखरेख वंसला नायर ने आगे बताया की दोपहर में जब छोटे गेट पर नजर पड़ी तो पता चला की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दीवार तोड़कर गेट चोरी कर ले गए है जिसकी रिपोर्ट तत्काल दर्ज करा दिया गया है । हमारे गेस्ट हाउस में अधिकतर बड़े बड़े पदाधिकारी व एसीसीएल के पदाधिकारी के अलावा भी अन्य लोग आते रहते है , लोग यहां पर ठहरते भी है ।

लोगो का कहना है की क्षेत्र में चोरी की वारदात बढ़ती जा रही है , पुलिस विभाग द्वारा रात्रि गस्त बराबर नहीं चल रही इसलिए भी चोर बदमाश बेफिक्र हो रहे है । यह स्थान धार्मिक स्थल होने के साथ ही साथ पर्यटक स्थल भी है । इस ओर विभाग को ज्यादा ध्यान देना चाहिए ।
अमरकंटक थाना प्रभारी कलीराम परते ने कहा की सूचना प्राप्त हुई है जल्द से जल्द जांच पड़ताल की जावेगी ।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*