Global news live
करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*रतनपुर क्षेत्र के भरारी स्थित धान खरीदी केंद्र से फर्जी डीओ से धान उठाकर बेच दिया, कोटा कोर्ट से मिली सजा*

करगी रोड ग्लोबल न्यूज गोपाल यादव की रिपोर्ट****करगी रोड कोटा  फर्जी डीओ से धान उठाकर बेच दिया, कोर्ट से मिली सजा प्रथम श्रेणी न्यायाधीश कल्पना भगत l सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी शानू शर्मा ने पैरवी कर शासन के पक्ष में जीत हासिल कर चोरों के हौसले पस्त किया  विदित हो कि रतनपुर क्षेत्र के भरारी स्थित धान खरीदी केंद्र से फर्जी डीओ के सहारे ट्रक के ड्राइवर और मुंशी ने 200 क्विंटल धान का उठाव कर लिया। धान को उन्होंने सेलर में बेच दिया। शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय में सुनवाई के बाद दो लोगों को एक साल की सजा दी गई है। वहीं, एक महीने 15 दिन साधारण कारावास की सजा सुनाई गई है।
भरारी स्थित धान खरीदी केंद्र में 30 नवंबर 2015 को द्वारिका यादव दुर्गा राईस मिल का मुंशी बनकर पहुंचा। उसने धान खरीदी केंद्र के कर्मचारियों को कंप्यूटर में डीओ चेक करने की बात कहकर अपने ट्रक में 200 क्विंटल धान लोड करा लिया। ड्राइवर चंद्रिका प्रसाद दुबे के साथ वह धान लेकर वहां से निकल गया। इसके छह दिन बाद छह दिसंबर को दुर्गा राईस मिल के कर्मचारी ट्रक लेकर धान खरीदी केंद्र पहुंचे। उन्होंने डीओ दिखाकर धान ले जाने की बात कही। तब समिति प्रबंधक ने उन्हें बताया कि चंद्रिका प्रसाद और द्वारिका धान लेकर चले गए हैं। प्रबंधक ने उनका ट्रक नंबर भी बताया। इस फर्जीवाड़े की शिकायत रतनपुर थाने में की गई। मामले की जांच के बाद पुलिस ने द्वारिका को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि वह धान लेकर गतौरी तक गया। वहां पर वह ट्रक से उतर गया। वहीं, लक्ष्मी प्रसाद ट्रक पर चढ़ गया। लक्ष्मी और चंद्रिका ने धान को सेलर में रहने वाले प्रताप सिंह कश्यप के पास बेच दिया। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पूरे मामले की सुनवाई के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कोटा कल्पना भगत ने द्वारिक प्रसाद यादव और चंद्रिका प्रसाद दुबे को एक वर्ष की साधारण कारावास व लक्ष्मी प्रसाद उर्फ सालिक राम व प्रताप सिंह कश्यप को एक महीने 15 दिन साधारण कारावास की तथा प्रत्येक को 1000-1000 के अर्थदंड की सजा दी है।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*