ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़जगदलपुर ब्यूरोसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज
*कामनार तीरथगढ़ के बीच हादसा 5 किमी तक वाहनों की लगी लंबी कतार*

ब्रेकिंग न्यूज़ जगदलपुर
*जगदलपुर ग्लोबल न्यूज भूषण बघेल की रिपोर्ट*
जगदलपुर / ग्लोबल न्यूज– जगदलपुर से लगभग 25 किलोमीटर दूर सुकमा-कोंटा मार्ग पर कामनार और तीरथगढ़ के बीच आज एक बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया, जिसके चलते नेशनल हाईवे पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर पलटते ही सड़क पूरी तरह से बाधित हो गई, जिससे आने-जाने वाले सैकड़ों वाहन फंस गए। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से ट्रेलर को हटाया गया, जिसके बाद धीरे-धीरे यातायात बहाल हो सका।

