Global news live
कोंडागांवसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*अनंतपुर पुलिस ने आरोपी को किया चंद घंटों में गिरफ्तार*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग कोण्डागांव से*

 अनंतपुर पुलिस ने हत्या करने के नियत से टंगिया से मारने वाले आरोपी को किया चंद घंटों में गिरफ्तार।
 गिरफ्तार आरोपी दसमत नेताम को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर जेल।

जिला कोण्डागांव में पुलिस अधीक्षक श्री वाय. अक्षय कुमार भा0पु0से0 के निर्देशन में अति0 पुलिस अधीक्षक रूपेश डाण्डे के मार्गदर्शन में एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव श्री रूपेश कुमार के नेतृत्व में अनंतपुर पुलिस ने टांगिया से मारने वाले आरोपी दसमत नेताम को दिनांक 02.07.2024 को गिरफ्तार किया गया।
मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 01.07. 2024 को सुबह प्रार्थियां अपने पति सूदन देवांगन और अपने बेटे पोबेंद्र देवांगन और सुनील देवांगन और मूलचंद देवांगन के साथ ग्राम सिंघनपुर अपने काबिज जमीन में मक्का लगाने सिंगगनपुर गए थे वहां पर अपने काबिज जमीन में खेती जमीन पर पहुंचे थे कि ग्राम सिंघनपुर निवासी दसमत नेताम ने प्रार्थिया लोग को गंदा गंदा मां-बहन की गली गलौज करते हुए तेरे बाप का जमीन है यहां आकर खेती कर रहे हो गाली गलौज देते हुए हाथ थप्पड़ से मारपीट करने लगे तभी उसके बेटा पोबेंद्र देवांगन बीच बचाव कर रहा था इस दौरान आरोपी दसमत के द्वारा प्रार्थिया के बेटा पोबेंद्र देवांगन को भी मां-बहन की गाली गलौज देते हुए आरोपी अपने पास रखें टांगिया से जान से मारने की नीयत से सिर में हमला कर दिया जिससे सिर में चोट लगा लगा है प्रार्थीया कि रिपोर्ट पर थाना अनंतपुर में बी एन एस की धारा 296,115(2),109 अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। विवेचना के दौरान आरोपी दशमत नेताम पिता चमरा नेताम उम्र 40 साल निवासी सिंघनपुर थाना अनंतपुर जिला कोण्डागाव से पूछताछ किया गया, जिन्होंने अपराध कारित करना स्वीकार किया, आरोपी के विरूध्द अपराध सबूत पाये जाने से दिनांक 02/07/24 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अखिलेश धीवर, सहायक उप निरीक्षक डोमन लाल दीवान, प्र0आर0 रमेश मरकाम, रघुनाथ कश्यप,भूपेंद्र मरकाम, आरक्षक गीतेश सेठिया,दीनदयाल सोनवानी,मनराज वट्टी व थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Latest news
*गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित गंजमती भानु बनीं जिला अध्यक्ष* *छेरका बाधा ग्राम पंचायत में मकान टैक्स वसूली विवाद सरपंच पति और अन्य पर लगाए गए आरोप* *आदिवासी समाज में नई चेतना का संचार* *चैत्र नवरात्रि पर मां नर्मदा में हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी* *नगर पालिका भाटापारा समय पर जमा करें निकाय कर अवकाश में भी खुला रहेगा कार्यालय* *नवरात्रि में मन्नतों का दर्शन भाटापारा में मातारानी को पत्र अर्पण मेडिकल कॉलेज की मांग* *शहीदों को श्रद्धांजलि भाटापारा में भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु की याद में कार्यक्रम आयोजित* *अमरकंटक में जंगल की आग पर काबू, बजरंग दल और ग्रामीणों की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी* *कोटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन* *कोटा में रामनवमी उत्सव: साईं बाबा सेवा आश्रम में भव्य आयोजन, तैयारियां जोरों पर*