गौरेला पेंड्रा मरवाही

*वीआरडी शासकीय महाविद्यालय मरवाही में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस मनाया गया…

जीपीएम श्री कृष्णा पांडे की रिपोर्ट*

*मरवाही ग्लोबल न्यूज*वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय मरवाही में राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस मनाया गया,राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक 24 सितंबर 2023 को वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय मरवाही राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा महाविद्यालय में स्थापना दिवस के अवसर पर चित्रकला रंगोली एवं व्याख्यान का आयोजन भी किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं स्वयंसेवकों ने भाग लिया।रंगोली प्रतियोगिता में संगीता श्याम प्रथम,रेखा चंद्रा व उमा भारती द्वितीय एवम टेमवती तृतीय स्थान पर रही।इसी तरह चित्रकला प्रतियोगिता में गायत्री सुमेर एवं ज्योति आयाम प्रथम, अजय रैदास द्वितीय एवं अर्चना सिंह तृतीय स्थान प्राप्त किये।व्याख्यान हेतु कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेविका लक्ष्मीबाई एवं अंजना यादव ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के प्राचार्य लोक सिंह सर,कार्यक्रम अधिकारी श्री उत्तम चंद्राकर एवं सुश्री रंजीता सिदार एवम महाविद्यालय के समस्त अधिकारियों कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

Latest
*अमरकंटक में औषधीय खेती को मिलेगा नया आयाम * *अमरकंटक में हर घर तिरंगा अभियान* *15 अगस्त परेड की तैयारी शुरू पुलिस कर रही बच्चों को अनुशासन का पाठ* *भाटापारा नगर पालिका अध्यक्ष के निर्देश जल भराव वाले इलाके में निकासी अभियान* *जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की परिचय यात्मक बैठक भाजपा कार्यालय में संपन्न* *शिवरतन शर्मा ने आदिवासी जीवनशैली देश की अनमोल धरोहर* *14 लाख कहाँ गए? कटघोरा की अटल प्रतिमा में महाघोटाला* *ASP राजेश जोशी की मौजूदगी में बिल्हा पुलिस ने सुनी फरियाद* *अमरकंटक पत्रकारों की थाना प्रभारी से सौजन्य मुलाकात* *कांवड़ में नर्मदा जल लेकर ज्वालेश्वर धाम पहुंचे हजारों श्रद्धालु*