कटघोरा/कोरबा ग्लोबल न्यूजछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*14 लाख कहाँ गए? कटघोरा की अटल प्रतिमा में महाघोटाला*

*कटघोरा ग्लोबल न्यूज अरविंद शर्मा की रिपोर्ट*

कटघोरा, कोरबा  ग्लोबल न्यूज
अटल प्रतिमा’ में 14 लाख का घोटाला ब्रॉन्ज की जगह लगी सीमेंट की मूर्ति पहली बारिश में खुली पोल

कटघोरा नगर पालिका परिषद के अटल परिसर में स्थापित भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि 14 लाख रुपये की लागत से लगने वाली शुद्ध ब्रॉन्ज प्रतिमा की जगह सीमेंट-कंक्रीट की मूर्ति लगाकर उस पर केवल धात्विक रंग कर दिया गया। मानसून की पहली बारिश में ही रंग उतरने से पूरा भ्रष्टाचार सामने आ गया।

भाजपा युवा नेता पर लगे गंभीर आरोप
सूत्रों के अनुसार टेंडर का काम मुख्य ठेकेदार से साँठगाँठ कर भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनुराग दुहलानी ने सब-कॉन्ट्रैक्ट पर ले लिया था। आरोप है कि बजट का बड़ा हिस्सा डकारकर सस्ती सामग्री लगाई गई। मामले के सामने आने के बाद भाजपा का स्थानीय संगठन पूरी तरह बैकफुट पर आ गया है।

विपक्ष का हल्ला बोल अटल अपमान 
इस मुद्दे पर युवा कांग्रेस और स्थानीय नागरिकों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। उन्होंने इसे देश के सबसे सम्मानित नेता का अटल अपमान बताया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर अनुराग दुहलानी के खिलाफ FIR दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए। सिर्फ छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई कर खानापूर्ति न की जाए।

भाजपा की मुश्किलें बढ़ीं 
पार्टी के ही पदाधिकारी का नाम सामने आने से स्थानीय नेतृत्व सांप-छछूंदर की स्थिति में फंस गया है। कार्रवाई करेंगे तो घर की फूट सामने आएगी, नहीं करेंगे तो जनता का आक्रोश झेलना पड़ेगा। स्थानीय निकाय चुनाव से ठीक पहले इस घोटाले ने भाजपा की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

Latest
*अमरकंटक में कराया 108 कन्याओं का पूजन , कन्या भोज कर बांटी स्कूली सामग्री* *शरीर नश्वर है सेवा अमर है  कोरबा के वरिष्ठ पत्रकार विनोद जायसवाल ने देहदान कर रचा इतिहास* *पुलिस एवं नगर सेना में हुआ चयन शिवरतन शर्मा ने दी बधाई* *मुंबई आतंकी हमला मे शहादत को किया गया नमन* *भाटापारा विधानसभा को मिली 47 करोड़ 90 लाख की बड़ी सौगात* *रतनपुर में 20वां राउत नाच महोत्सव स्थगित शोक में डूबा यादव समाज* *10 जनवरी 2027 कलचुरी कलार समाज रतनपुर में मिलेगा आपके बेटे-बेटी के लिए योग्य रिश्ता* *डिप्टी सीएम अरुण साव का कलचुरी समाज ने किया स्वागत* *आस्था की भव्य अभिव्यक्ति बनी चुनरी महोत्सव* *प्रकाश पर्व एवं गौरी-गौरा पूजा में शामिल हुए जनप्रतिनिधि*