छत्तीसगढ़बिल्हासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*ASP राजेश जोशी की मौजूदगी में बिल्हा पुलिस ने सुनी फरियाद*


*बिल्हा ग्लोबल न्यूज रामविलास शर्मा की रिपोर्ट*

*बिल्हा पुलिस द्वारा शिकायत शिविर का आयोजन, 14 शिकायतों का किया गया त्वरित निराकरण*

बिलासपुर जिले के थाना बिल्हा में आज नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा  राजेश जोशी की उपस्थिति में शिकायत शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में थाना प्रभारी निरीक्षक  तोपसिंह नवरंग एवं थाना स्टाफ उपस्थित रहे। शिविर का उद्देश्य थाना में लंबित आवेदनों एवं वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त शिकायतों का मौके पर निराकरण करना था।

शिविर की मुख्य बातें
• फरियादियों की समस्या सुनी गई शिविर में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनका समाधान किया गया।
• जमीन संबंधी मामलों में समझाइश जमीन से संबंधित मामलों में दोनों पक्षों को समझाइश देकर नियमानुसार आगे की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
• 14 शिकायतों का त्वरित निराकरण पैसों के लेन-देन से संबंधित मामलों में आपसी समझौता कराकर कुल 14 शिकायतों का त्वरित निराकरण कर फाइल किया गया।

नगर पुलिस अधीक्षक  राजेश जोशी ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के शिकायत शिविर लगाकर आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा जिससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास और मजबूत हो।

Latest