करगी रोड कोटाछत्तीसगढ़संपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*कोटा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक स्मार्ट मीटर हटाने घर-घर चलाएंगे अभियान अरुण त्रिवेदी*

कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट

कोटा ब्लॉक कांग्रेस की मासिक बैठक, स्मार्ट मीटर हटाने को घर-घर फार्म भरवाने का निर्णय
कोटा ग्लोबल न्यूज कोटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के अध्यक्ष   महेंद्र गंगोत्री  ने की। वहीं बैठक का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कोटा के अध्यक्ष  अरुण त्रिवेदी  ने किया।

बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

*बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय:*
• स्मार्ट मीटर के विरोध में अभियान स्मार्ट मीटर हटाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता हर गांव, मोहल्ला और शहर में जाकर उपभोक्ताओं से फार्म भरवाएंगे।
• बिजली बिल और कटौती को लेकर आंदोलन बढ़ते बिजली बिल और लगातार हो रही बिजली कटौती के खिलाफ ब्लॉक स्तर पर धरना-घेराव किया जाएगा।
• 15 अगस्त की तैयारी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर मंडल मुख्यालय में ध्वजारोहण कर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

• बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनता महंगी बिजली और कटौती से परेशान है। कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के साथ खड़े होकर सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ेगी।

• ब्लॉक अध्यक्ष अरुण त्रिवेदी ने सभी कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर जनता की समस्याएं सुनने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

बैठक में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता 
जयराज दीक्षित, फूलचंद अग्रहरि, बाबा सोनी, प्रकाश जायसवाल, संजू चौहान, मनोज मरावी, अली कश्यप, घनश्याम श्रीवास, श्रवण निर्मलकर, लक्ष्मी यादव, श्याम यादव, श्यामलाल केवर्त, सुनीता निगुर्ण, नंदनी साहू, मंता साहू, अफजल खान, पुष्पेंद्र कुर्रे, मनोज कुर्रे, बाबा कश्यप, भरत पटेल, विनय सिंह ठाकुर, प्रशांत अग्रहरि, शैलेष गुप्ता, दिलीप पोर्ते, मिथलेश मरकाम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Latest
*जंगल से भटका हिरण पहुंचा गांव तार में उलझने से गई जान* *कोटा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक स्मार्ट मीटर हटाने घर-घर चलाएंगे अभियान अरुण त्रिवेदी* *कोटा नगर पालिका में गतिरोध सांसद प्रतिनिधि और एल्डरमैन को हटाने की मांग* * बालिका प्रतिभाओं के सम्मान के लिए आवेदन आमंत्रित है* *नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश* *अमरकंटक में एसडीएम  ने सुनी दुकानदारों की समस्याएं * *युवाओं के भविष्य की सुरक्षा की दिशा में ऐतिहासिक कदम  दुर्गेश पाण्डेय* * मर्दापाल ब्लॉक पंचायतों का सड़क और पुल संपर्क टूट गया है* *विश्व आदिवासी दिवस को लेकर बैठक संपन्न* *फर्जी वाहन चालक भर्ती में जांच और एवं कार्यवाही की मांग*