*15 अगस्त परेड की तैयारी शुरू पुलिस कर रही बच्चों को अनुशासन का पाठ*

तेंदुआ ग्लोबल न्यूज मनोज राजपूत की रिपोर्ट

करगी रोड/तेंदुआ ग्लोबल न्यूज
*बिलासपुर पुलिस का जन-जागरूकता अभियान: स्कूलों में नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा और परेड की तैयारी शुरू*
ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में इन दिनों बिलासपुर पुलिस प्रशासन के अभियानों की खास झलक देखने को मिल रही है। पुलिस अधीक्षक एवं उप महानिरीक्षक रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे जन-जागरूकता अभियानों को गाँव-गाँव तक पहुँचाने के लिए स्थानीय पुलिस बल पूरी तरह सक्रिय है।
स्कूलों में चल रहा जागरूकता अभियान
पुलिस टीम द्वारा सार्वजनिक स्थानों और ग्रामीण स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं और आम जनता को नशा मुक्ति, यातायात जागरूकता और साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि इन अभियानों से लोग जागरूक हो रहे हैं और गंभीर घटनाओं से सतर्क हो रहे हैं। बिलासपुर पुलिस के अधिकारी लगातार स्कूल-स्कूल पहुँच कर सुरक्षा का संदेश दे रहे हैं।
बीट प्रणाली और अनुभव ऐप से बढ़ा भरोसा
पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग द्वारा लागू की गई बीट प्रणाली और अनुभव ऐप के कारण पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम हुई है। इस व्यवस्था से पुलिस कार्यों की सीधी समीक्षा हो रही है। अच्छा काम करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जा रहा है, वहीं लापरवाही पर सख्त कार्रवाई भी की जा रही है।
वरिष्ठ अधिकारियों का मार्गदर्शन
ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान को सुचारू रूप से चलाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और SDOP कोटा नुपुर उपाध्याय द्वारा सभी थाना और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। कॉम्बिंग गश्त के माध्यम से अपराध नियंत्रण पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
34 गाँवों में व्यापक प्रचार
कोटा अनुभाग के जूनापारा चौकी के अंतर्गत आने वाले 34 गाँवों में रैलियों और सार्वजनिक कार्यक्रमों के जरिए पुलिस अभियानों का प्रचार किया गया है। इससे स्थानीय लोगों और बच्चों में अनुशासन और जागरूकता बढ़ी है।
15 अगस्त की तैयारी
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर चौकी प्रभारी जूनापारा संजीव ठाकुर और पुलिस स्टाफ द्वारा परेड के लिए ड्रम का वितरण किया गया। बीट प्रभारियों की देखरेख में छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस परेड का रिहर्सल भी कराया जा रहा है।