छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*शिवरतन शर्मा ने आदिवासी जीवनशैली देश की अनमोल धरोहर*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

भाटापारा 9 अगस्त/विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर विधानसभा खैरा चक ग्राम केशला में विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम व भवन लोकार्पण का भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता छत्तीसगढ़ शिवरतन शर्मा ने विशेष रूप से उपस्थित होकर समाज के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.। उन्होंने इस महत्वपूर्ण दिन पर आदिवासी समाज के समृद्ध इतिहास और योगदान को सराहा शिवरतन शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि संघर्ष, साहस और स्वाभिमान आदिवासी समाज की सच्ची पहचान हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा आदिवासी हितों के लिए संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं और किए गए सार्थक प्रयासों की सराहना की। शर्मा ने जोर देकर कहा कि ये प्रयास देश एवं प्रदेश में आदिवासी समुदायों के सशक्तिकरण और उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से आदिवासी समाज प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रहा है शिवरतन शर्मा ने आगे कहा कि आदिवासी समुदाय की जीवनशैली, कला, भाषा, देव-पूजा, उत्सव, परंपराएं, नृत्य और उनके महानायक, ये सभी हमारे देश और प्रदेश की अनमोल धरोहर हैं। उन्होंने बताया कि इन समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजने व संरक्षित करने के लिए डबल इंजन भाजपा सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि आदिवासी संस्कृति और पहचान अक्षुण्ण बनी रहे और आने वाली पीढ़ियां भी इससे प्रेरणा ले सकें। समारोह के सफल आयोजन और स्नेहपूर्ण आतिथ्य सत्कार के लिए शिवरतन शर्मा ने सभी उपस्थित लोगों का हृदय से आभार व्यक्त किया इस अवसर पर सामाजिक अध्यक्ष राम सिंह ध्रुव, राजा जायसवाल, मथुरा यदु, राजेश पटेल, देवक साहू, रामचंद ध्रुव, बंशीलाल नेताम, कृपाराम ध्रुव, नरेश मारावी,बैरागी मरकाम, गौकरण छैदेईहा,बालाराम मरकाम, रामकिशन मरावी, अघनु छैदेईहा, विष्णु मारावी सहित बड़ी संख्या में सामाजिकजन उपस्थित रहे

Latest
*भाटापारा नगर पालिका अध्यक्ष के निर्देश जल भराव वाले इलाके में निकासी अभियान* *जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की परिचय यात्मक बैठक भाजपा कार्यालय में संपन्न* *शिवरतन शर्मा ने आदिवासी जीवनशैली देश की अनमोल धरोहर* *14 लाख कहाँ गए? कटघोरा की अटल प्रतिमा में महाघोटाला* *ASP राजेश जोशी की मौजूदगी में बिल्हा पुलिस ने सुनी फरियाद* *अमरकंटक पत्रकारों की थाना प्रभारी से सौजन्य मुलाकात* *कांवड़ में नर्मदा जल लेकर ज्वालेश्वर धाम पहुंचे हजारों श्रद्धालु* *क्रांति दिवस पर सेमरा में कांग्रेस ने शहीदों को किया नमन* *परिषद का बुलडोजर  मुख्य मार्गों से हटाए अवैध कब्जे* *निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर 66 मरीजों ने कराया परीक्षण*