*जंगल से भटका हिरण पहुंचा गांव तार में उलझने से गई जान*


कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट
रतनपुर वन मंडल– भटक कर गांव पहुंचे हिरण की तार में फंसने से दर्दनाक मौत

रतनपुर/कोटा वन मंडल रतनपुर के अंतर्गत *ग्राम पंचायत कंचनपुर के जंगल से भटक कर ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचे एक हिरण की तार में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हिरण जंगल से भटक कर खेतों की ओर आ गया था, जहां तार में फंस जाने के कारण उसकी मौत हो गई।
वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में जंगली जानवरों के भटकने की घटनाएं बढ़ रही हैं। ग्रामीणों से अपील की गई है कि खेतों के आसपास कटीले तार और बिजली के तार न लगाएं, जिससे वन्यजीवों की जान को खतरा न हो।
फिलहाल वन विभाग ने प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।