कोंडागांव

*सेजस दहिकोंगा मे चलाया गया मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान*

*ग्लोबल न्यूज रिपोर्टर ओमप्रकाश नाग की रिपोर्ट*


*600 छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों ने अभियान में लिया भाग*

*कोण्डागांव, ग्लोबल न्यूज**11 सितम्बर 2023/* कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं स्वीप नोडल अधिकारी प्रेम प्रकाश शर्मा के निर्देशानुसार एवं संयुक्त कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीमा ठाकुर के मार्गदर्शन मे कोण्डागांव जिले में चल रहे मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप कार्यक्रम के तहत स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दहीकोंगा मे मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस संबंध में कार्यक्रम संयोजक टी. ऐंकट राव ने बताया कि संस्था में अध्यनरत लगभग 600 से अधिक छात्र-छात्राओं ने ग्रामवासियों के साथ मिलकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें सभी ने उत्साह के साथ भाग लिया। इसके तहत हस्ताक्षर अभियान के एक विशाल कैनवास पर सभी ने अपना-अपना हस्ताक्षर कर अपने घर परिवार, गांव, मोहल्ले में आने वाले चुनावों मे शत-प्रतिशत मतदान करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में अध्यनरत विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय सेवा योजना एवं भारत स्काउट गाइड इकाई दहीकोंगा के छात्र छात्राओं के साथ एक विशाल रैली का आयोजन कर लोकतंत्र का यह आधार वोट ना हो कोई बेकार, 18 वर्ष की उम्र कर ली पार मिला वोट का अब अधिकार, युवा हो तुम देश की शान जागो उठो करो मतदान, वोट डालने चलो साथी लोकतंत्र के बनो बाराती जैसे अनेकों नारों के साथ ग्राम के पारा, मोहल्ले भ्रमण कर ग्रामवासियों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य त्रिनाथ प्रसाद जोशी सहित स्कूल के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Latest
*ब्रेकिंग न्यूज़ भाटापारा डिजिटल इंडिया का बोझ व्यापारी क्यों उठाए?  लक्ष्मी नारायण* *आज भव्य तीज महोत्सव का आयोजन* *ब्रेकिंग न्यूज़ सांसद बृजमोहन अग्रवाल पहुंचे वेंकटलाल अग्रवाल के निवास पर भव्य स्वागत* *अभियंता दिवस पर सेवानिवृत्त अभियंताओं का किया गया सम्मान* *अमरकंटक से सेवा संकल्प अभियान का हुआ शुभारंभ* *स्वयंभू सिद्ध बटुक गणेश के प्रति बढ़ रही श्रद्धा* *19-20 सितम्बर को गूंजेगा नानी बाई रो मायरो कथा अमृत* *जल संसाधन संभाग कोटा जल है तो कल है जागरूकता अभियान*

*दो जश्न एक साथ न.पा अध्यक्ष अश्विनी एवं पी एम मोदी का जन्मदिन महोत्सव* *तखतपुर-बरेला में NH-130A के नाम पर भ्रष्टाचार का नाला ! 53 करोड़ के प्रोजेक्ट में*