Global news live
छत्तीसगढ़बिल्हासंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*स्कूल परिसर में अवैध कब्जा कर चला रहा था दुकान, बेचता था बीड़ी, गुटखा*

ग्लोबल न्यूज बिल्हा से योगेश शर्मा की रिपोर्ट*

*बिल्हा /बोदरी समाचार*

*संयुक्त टीम ने की कोटपा एक्ट में की कार्रवाई, सामग्री जब्त,अवैध कब्जा हटाया गया*
*बिलासपुर, ग्लोबल न्यूज़*कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बिल्हा बजरंग वर्मा के मार्गदर्शन में आज राजस्व विभाग , पुलिस विभाग ,पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम बोड़सरा तहसील बोदरी के स्कूल एवं अस्पताल का निरीक्षण किया गया । स्कूल एवम अस्पताल के परिसर में संचालित दुकान सुहाग भंडार एवं एक किराना दुकान का जांच किया गया, जिसमें गुटखा, बीड़ी एवं तंबाकू पाया जाने  पर कोटपा एक्ट के तहत जप्ती की कार्यवाही की गई। दुकान को तत्काल प्रभाव से बंद कराया गया एवं दुकान संचालक का अवैध निर्माण है जिससे कब्जा हटाकर भवन को स्कूल के प्रधानपाठक को ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि की उपस्थिति में सुपुर्द किया गया है। जिनके दुकान से नशीले सामग्री जप्त किया गया उनमें नरोत्तम पिता देवलाल जब्त सामग्री विमल गुटखा और रमेश कुर्रे पिता वीरसिह कुर्रे निवासी बोड़सरा जब्त सामग्री  गुटखा , बीड़ी एवं तंबाकू है।कार्रवाई में नायब तहसीलदार बोदरी ओम प्रकाश चंद्रवंशी पुलिस विभाग से आरक्षक उपाध्याय ग्राम बोड़सरा के सरपंच,उप सरपंच, हल्का पटवारी, शिक्षा विभाग के शिक्षिकाएं एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की उपस्थित रहे।

Latest news
*स्वामी परमहंस श्री सच्चिदानंद जी महाराज को दी गई समाधि* *मां नर्मदा की नई और भव्य प्रतिमा 11 फरवरी 2026 को विराजित की जाएगी* *भाटापारा विकास कार्यों को नई पहचान मिलेगी अश्वनी शर्मा* *बस्तर पण्डुम समापन समारोह में बच्चों को मिला केंद्रीय गृहमंत्री का सम्मान* *उद्योग मंत्री लखन लाल  ने पटेल समाज को दी 10 लाख के  की सौगात* *दूरदर्शन पर कल से होगा रायपुर साहित्य महोत्सव का प्रसारण* *शिवरतन शर्मा ने विकास कार्यों का किया लोकार्पण भूमि पूजन* *11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में आयोजक विष्णु अग्रवाल* *विपुल बरमैया  ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित* *श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन डोंगरी पारा प्रदीप साहू परिवार के द्वारा *