ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़बलौदा बाजार ग्लोबल न्यूजभाटापारा ग्लोबल न्यूज लाइव वेबसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

* मांस मटन की बिक्री पर रोक के लिए एसडीएम एवं एसडीओपी के नाम ज्ञापन*

भाटापारा ग्लोबल न्यूज जुगल किशोर तिवारी की रिपोर्ट

*सेमरिया घाट मेला मे मांस मटन की बिक्री पर रोक के लिए एसडीएम एवं एसडीओपी के नाम ज्ञापन*


भाटापारा 21 नवंबर  स्नान दान का महापर्व कार्तिक पूर्णिमा आस्था एवं श्रद्धा का महत्वपूर्ण दिवस है देव दीवाली के रुप मे मनाए जाने वाले इस महापर्व के संबंध मे मान्यता है कि इस दिन देवता धरा पर आते है एवं जनमानस को आशीष प्रदान करते है,लिहाजा स्नान एवं दान की विशेष महत्ता लिए इस पर्व मे नदियों के किनारे विशाल जन समूह उमड़ता है,भाटापारा से लगभग 7किलोमीटर दूर शिवनाथ नदी के तट सेमरिया घाट मे प्रतिवर्ष भव्य मेला का आयोजन होता है जिसमें भाटापारा क्षेत्र सहित आसपास जिलों के श्रद्धालु बड़ी संख्या मे पंहुचते है तथा आस्था की डुबकी लगाते है इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा 24नवंबर को है, लिहाजा इस वर्ष भी मेला परिक्षेत्र मे विशाल जनसमूह उमड़ने की संभावना है, जनमानस द्वारा मेला परिक्षेत्र मे सुरक्षा यातायात की परिस्थति जैसी विभिन्न बिन्दुओ पर कसावट तथा मेला परिक्षेत्र मे मांस मटन की बिक्री पर रोक की मांग करते हुए शहर के नागरिकों द्वारा एसडीओपी रणविजय सिंह  एवं एसडीएम श्यामा पटेल के नाम ज्ञापन सौंपा गया,  इस अवसर पर मुकेश शर्मा हरिहर शर्मा ललित तिवाड़ी गिरधर गोपाल शर्मा संजय पाण्डेय सुनील तिवारी भूमेश पाण्डेय मोनू मानिक प्रसाद दुबे डाॅ वाय पी सोनी आदि प्रमुख रुप से उपस्थित थे

Latest
*देवउठनी एकादशी पर महिलाओं ने रखा व्रत* *यादव समाज का दिवारी नृत्य-गायन लोकसंस्कृति की बिखरी छटा* * मांस मटन की बिक्री पर रोक के लिए एसडीएम एवं एसडीओपी के नाम ज्ञापन* *आस्था और परंपराओं का प्रतीक है गौरा गौरी पर्व  अश्वनी शर्मा* *कीचड़ में डूबा गंगानगर मच्छरों के आतंक से त्रस्त जनता पार्षदअधिकारी बने मूकदर्शक* *पूर्व सीएम भूपेश बघेल के स्वागत में बेलगहना में उमड़ा जनसैलाब* * सी एम साय ने 316 करोड़ रुपये के 178 कार्यों का भूमिपूजन व  लोकार्पण* *अमरकंटक में श्रद्धा के साथ मनाई गई आंवला नवमी* *युवाओं को खेलों से जोड़ना हमारी प्राथमिकता अश्वनी शर्मा* *अमरकंटक में गुजराती भाषा में संगीतमय  कथा का भव्य आयोजन*