ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़बिलासपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*पूर्व सीएम भूपेश बघेल के स्वागत में बेलगहना में उमड़ा जनसैलाब*

*कोटा विधानसभा ग्लोबल न्यूज बेलगहना ब्यूरो की रिपोर्ट*

*पूर्व सीएम भूपेश बघेल के स्वागत में बेलगहना में उमड़ा जनसैलाब, आतिशबाजी से गूंजा आसमान*

कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में सचिन साहू एवं कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने संभाली स्वागत की कमान, बारिश में घंटों डटे रहे कांग्रेस कार्यकर्ता देवेंद्र यादव के सवाल पर भूपेश बघेल ने किया तीखा कटाक्ष

*बेलगहना / ग्लोबल न्यूज* पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन की आहट मिलते ही बेलगहना का पूरा इलाका कांग्रेसमय हो गया। मानो मेघों ने भी अपने अश्रु बहाए हों, परंतु भक्ति और निष्ठा की अग्नि के समक्ष वह भी नतमस्तक हो गई।

सैकड़ों कार्यकर्ता छाता, रेनकोट सब भूलकर, बारिश में भीगते हुए घंटों तक अपने नेता के एक दीदार के लिए स्वागत स्थल पर अडिग खड़े रहे। न ठंड ने उनके पग डिगाए, न मूसलाधार वर्षा ने उनके हौसले को भिगोया।

जैसे ही भूपेश बघेल का काफिला स्वागत स्थल पर पहुंचा, मानो बादलों की गड़गड़ाहट को आतिशबाजी की गड़गड़ाहट ने चुनौती दे दी। पटाखों की गूंज, पुष्प-मालाओं की वृष्टि, और भूपेश बघेल जिंदाबाद के उद्घोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। बारिश की बूंदें भी उस उत्साह के आगे फीकी पड़ गईं।

इस ऐतिहासिक स्वागत की पूरी कमान कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व में युवा कांग्रेस नेता सचिन साहू एवं कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने संभाली थी।

स्वागत स्थल पर कांग्रेसियों की जो भीड़ थी, उसने विरोधियों को भी स्पष्ट संदेश दे दिया कि कोटा-बेलगहना में कांग्रेस की जड़ें आज भी उतनी ही सुदृढ़ हैं, जितनी बरगद की जड़ें धरती में समाई होती हैं।

बारिश में भी नहीं टूटा हौसला, भूपेश बघेल के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्प-मालाओं से लाद दिया। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा बेलगहना ही अपने नेता को हृदय में समेटने को आतुर हो।

*सचिन साहू बोले – यह स्वागत मेरा नहीं पूरे क्षेत्र के कांग्रेसियों का है*



यह स्वागत किसी एक व्यक्ति का नहीं है, यह पूरे क्षेत्र के कांग्रेसजनों का सामूहिक स्वागत है। हम सब कांग्रेस के सिपाही हैं। वरिष्ठ नेताओं का सम्मान करना हमारा धर्म है। बारिश और ठंड में भी इतनी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का आना ही बताता है कि संगठन कितना एकजुट है।

उन्होंने कहा मौसम चाहे कितना भी प्रतिकूल हो, कांग्रेस का कार्यकर्ता अपने नेता के सम्मान के लिए सदैव चट्टान की भांति अडिग खड़ा रहेगा।

*देवेंद्र यादव के सवाल पर भूपेश बघेल का तीखा कटाक्ष*



राजनीतिक चर्चाओं के बीच जब देवेंद्र यादव से जुड़ा सवाल आया, तो भूपेश बघेल ने अपने चिर-परिचित अंदाज में तीखा कटाक्ष कर दिया।

उनके एक ही जवाब ने कार्यकर्ताओं में नव ऊर्जा का संचार कर दिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म हो गया। वहां मौजूद हर कांग्रेसी ने करतल ध्वनि से उनके अंदाज का स्वागत किया।

*डॉ. अनिल पांडे का जन्मदिन भी मनाया*

स्वागत के बीच एक आत्मीय पल भी आया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने डॉ. अनिल पांडे का जन्मदिन केक काटकर मनाया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

राजनीतिक मंच पर यह पारिवारिक आत्मीयता देखकर सभी के चेहरे खिल उठे। यह दृश्य इस बात का प्रतीक था कि कांग्रेस केवल एक दल नहीं, अपितु एक परिवार है।

*स्वागत ने दिखाई कांग्रेस की एकजुटता*

कुल मिलाकर ठंड, बारिश, कीचड़ और खराब मौसम सब कुछ हार गया जीत गया तो सिर्फ कांग्रेसियों का उत्साह।

अटल श्रीवास्तव के नेतृत्व और सचिन साहू की सक्रियता ने यह सिद्ध कर दिया कि बेलगहना-कोटा में संगठन की शक्ति बरकरार है।

राजनीतिक संदेश एकदम स्पष्ट था  मौसम की मार से कार्यकर्ताओं का उत्साह नहीं रुकता, संगठन की असली शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं से ही बनती है।

बारिश की बूंदों के बीच कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, भूपेश बघेल के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब!

Latest
*आस्था और परंपराओं का प्रतीक है गौरा गौरी पर्व  अश्वनी शर्मा* *कीचड़ में डूबा गंगानगर मच्छरों के आतंक से त्रस्त जनता पार्षदअधिकारी बने मूकदर्शक* *पूर्व सीएम भूपेश बघेल के स्वागत में बेलगहना में उमड़ा जनसैलाब* * सी एम साय ने 316 करोड़ रुपये के 178 कार्यों का भूमिपूजन व  लोकार्पण* *अमरकंटक में श्रद्धा के साथ मनाई गई आंवला नवमी* *युवाओं को खेलों से जोड़ना हमारी प्राथमिकता अश्वनी शर्मा* *अमरकंटक में गुजराती भाषा में संगीतमय  कथा का भव्य आयोजन* *7 दिसंबर को राउत नाचा महोत्सव रतनपुर में तैयारी* *छठ पूजा में शामिल हुए पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा एवं न,पा, अध्यक्ष अश्वनी शर्मा* *उगते सूरज को अर्घ्य उमड़ा जन सैलाब*