*धुंधी महामाया मंदिर मार्ग बना मौत का गड्ढा श्रद्धालुओं का चलना दूभर*

कोटा ग्लोबल न्यूज नारायण यादव की रिपोर्ट
कोटा तेंदुवा ग्राम पंचायत सड़क में गड्ढा या गड्ढे में सड़क
धुंधी महामाया मंदिर मार्ग बना मौत का गड्ढा, 3 किमी में 500 सौ गड्ढे, श्रद्धालुओं का चलना दूभर
छत्तीसगढ़ में सड़कों के विकास के लाख दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। इसका ताजा उदाहरण है करगीरोड क्षेत्र से प्रसिद्ध धुंधी महामाया मंदिर और बांसाझालको जोड़ने वाला मुख्य मार्ग।
यहां 3 किलोमीटर की सड़क पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। हालत यह है कि अब यह पहचानना मुश्किल है कि सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस 3 किमी के सफर में 500 से ज्यादा छोटे-बड़े गड्ढे हैं। हर 1 मीटर पर गड्ढा, हर गड्ढे में पानी।
क्रेशर प्लांट के हाइवा ने उजाड़ी सड़क ग्रामीणों ने बताया इस मार्ग पर एक क्रेशर प्लांट संचालित है। दिन-रात ओवरलोड हाइवा और भारी वाहनों की बेरोकटोक आवाजाही से पूरी पक्की सड़क उखड़ गई है। भारी वाहनों के दबाव से सड़क जगह-जगह से बैठ गई है। बारिश का पानी भरने से ये गड्ढे डबरी बन गए हैं।
बाइक सवार आए दिन गिरकर घायल हो रहे हैं। कार, ऑटो का निकलना तो दूर पैदल चलने वाले श्रद्धालुओं को भी घुटने भर कीचड़ और पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।आस्था और आवाजाही दोनों पर ब्रेक धुंधी महामाया मंदिर इस अंचल का बड़ा आस्था केंद्र है, जहां रोज सैकड़ों श्रद्धालु आते हैं। लेंगुआ से ओगनपाल जाने के लिए भी यही एकमात्र मुख्य रास्ता है। सड़क की बदहाली के कारण मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी भारी परेशानी हो रही है। स्कूली बच्चों और महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि क्रेशर संचालक और परिवहन विभाग की मिलीभगत से ओवरलोड वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। कई बार शिकायत के बाद भी प्रशासन मौन है।
अधिकारी बोलीं – 1-2 दिन में शुरू होगा काम
इस मामले में जब PWD SDO प्रियंका मेहता से बात की गई तो उन्होंने कहा
सड़क पूरी तरह से खराब है, इसकी जानकारी है। इस मार्ग की मरम्मत का कार्य एक से दो दिनों के भीतर शुरू करवा दिया जाएगा।
अब सवाल यह है कि क्या वाकई दो दिन में मरम्मत शुरू होगी या यह सिर्फ आश्वासन बनकर रह जाएगा? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है?
श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि तत्काल इस मार्ग को गड्ढा मुक्त किया जाए और क्रेशर प्लांट के भारी वाहनों पर लगाम लगाई जाए, साथ ही सड़क की गुणवत्ता की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई हो।
