ग्लोबल ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढ़बिलासपुरसंपादक हरीश चौबेसबसे पहले सबसे आगे न्यूज

*कीचड़ में डूबा गंगानगर मच्छरों के आतंक से त्रस्त जनता पार्षदअधिकारी बने मूकदर्शक*

बिलासपुर ग्लोबल न्यूज नीरज जायसवाल जिला प्रतिनिधि की रिपोर्ट

*गंगानगर सेक्टर-2 में जलभराव बना नासूर, सीएम हेल्पलाइन की शिकायत भी हुई बेअसर*

*वार्ड क्रमांक 14, सकरी जोन क्रमांक 1 वर्मा आटा चक्की के सामने वाली गली में बरसात हो या न हो, हर समय भरा रहता है गंदा पानी; पार्षद से लेकर अधिकारी तक मौन, जनता त्रस्त*

*मंगला, बिलासपुर / ग्लोबल न्यूज* कहते हैं, जल ही जीवन है, परंतु जब यही जल गली-मोहल्ले में सड़कर दुर्गंध और बीमारी का कारण बन जाए, तो वह जीवन नहीं, अभिशाप बन जाता है। ऐसी ही पीड़ा झेल रहे हैं गंगानगर सेक्टर-2 के रहवासी।

वर्मा आटा चक्की के सामने वाली गली में जलभराव की स्थिति हमेशा बनी रहती है। यह गली वार्ड क्रमांक 14, सकरी जोन क्रमांक 1 में आती है। यहां बरसात का मौसम हो या सूखा, गली में घुटनों तक नहीं, पर घुटन तक जरूर गंदा पानी भरा रहता है।

*कीचड़, मच्छर और बीमारी का अड्डा बनी गली*



गली में भरे गंदे पानी के कारण स्थानीय निवासियों का चलना-फिरना दूभर हो गया है। बच्चे स्कूल नहीं जा पाते, बुजुर्ग गिरकर चोटिल हो रहे हैं, महिलाएं पूजा-पाठ और बाजार तक जाने में असहज महसूस करती हैं।

जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड जैसी बीमारियों का खतरा हर समय सिर पर मंडरा रहा है। नालियों का गंदा पानी घरों के सामने जमा होकर दुर्गंध फैला रहा है, जिससे लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो गया है।

*सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद भी नहीं टूटी अधिकारियों की नींद*

पीड़ित नागरिकों ने इस समस्या के समाधान के लिए सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज कराई। उन्हें आशा थी कि अब तो प्रशासन जागेगा, परंतु शिकायत के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत कागजों में ही दफन होकर रह गई।

स्थानीय रहवासी रेवेन्द्र सिंह मैत्री ने व्यथित मन से कहा –

हमने कई बार पार्षद और अधिकारियों को अवगत कराया, सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत की, लेकिन आज तक कोई देखने तक नहीं आया। ऐसा लगता है जैसे हमारी गली नगर निगम के नक्शे से ही गायब है। हमें लगता है कि अब मीडिया की पहल से ही इस समस्या का समाधान हो सकेगा।

*नगर पालिकाओं की उदासीनता पर उठ रहे सवाल*

यह केवल गंगानगर की ही कहानी नहीं है। बिलासपुर सहित प्रदेश की कई नगर पालिकाओं में यही हाल है। नालियों की सफाई के नाम पर लाखों रुपये का बजट खर्च दिखा दिया जाता है, परंतु धरातल पर नालियां जाम, सड़कें जलमग्न और जनता परेशान नजर आती है।

सवाल यह उठता है कि जब शासन की योजनाएं कागजों पर इतनी सुंदर हैं, तो धरातल पर वे इतनी बदसूरत क्यों हो जाती हैं? क्या पार्षद और अधिकारियों का दायित्व केवल चुनाव के समय ही जागता है? क्या जनता की पीड़ा सुनने के लिए किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है?

नगर निगम के अधिकारियों को चाहिए कि वे एसी कमरों से बाहर निकलकर गंगानगर सेक्टर-2 की इस गली का निरीक्षण करें, नाली-निकासी की उचित व्यवस्था कराएं और जलभराव की समस्या का स्थाई समाधान करें।

*जनता की मांग – अब भाषण नहीं, समाधान चाहिए*

गंगानगर के रहवासियों की मांग बिल्कुल स्पष्ट है –

1.  गली की नालियों की तत्काल सफाई हो
2.  जल निकासी के लिए पक्की नाली का निर्माण हो
3.  जलभराव की स्थाई व्यवस्था हो
4.  सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर कार्रवाई की जवाबदेही तय हो

जनता अब आश्वासन नहीं, समाधान चाहती है।

पीड़ित नागरिक  रेवेन्द्र सिंह मैत्री, गंगानगर सेक्टर-2 वर्मा आटा चक्की के सामने, मंगला, बिलासपुर
*मो. 7489542819*

Latest
*आस्था और परंपराओं का प्रतीक है गौरा गौरी पर्व  अश्वनी शर्मा* *कीचड़ में डूबा गंगानगर मच्छरों के आतंक से त्रस्त जनता पार्षदअधिकारी बने मूकदर्शक* *पूर्व सीएम भूपेश बघेल के स्वागत में बेलगहना में उमड़ा जनसैलाब* * सी एम साय ने 316 करोड़ रुपये के 178 कार्यों का भूमिपूजन व  लोकार्पण* *अमरकंटक में श्रद्धा के साथ मनाई गई आंवला नवमी* *युवाओं को खेलों से जोड़ना हमारी प्राथमिकता अश्वनी शर्मा* *अमरकंटक में गुजराती भाषा में संगीतमय  कथा का भव्य आयोजन* *7 दिसंबर को राउत नाचा महोत्सव रतनपुर में तैयारी* *छठ पूजा में शामिल हुए पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा एवं न,पा, अध्यक्ष अश्वनी शर्मा* *उगते सूरज को अर्घ्य उमड़ा जन सैलाब*