पंखाजूर

*कोदापाखा में मतदाता जागरूकता सह हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया*

कोदापाखा में मतदाता जागरूकता सह हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया

//बिप्लब-की रिपोर्ट//


//पखांजूर–ग्लोबल न्यूज़//

स्वीप कार्यक्रम के तहत कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी डॉ प्रियंका शुक्ला के निर्देशन,एसडीएम एवं रिटर्निंग ऑफिसर प्रतीक जैन,जिला शिक्षा अधिकारी भुवन जैन के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत कोदापाखा,बांगाचार,पाऊरखेड़ा,सुखई के संयुक्त अभियान में मतदान केंद्र कोदापाखा में मतदाता जागरूकता सह हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। इसके तहत सफेद कपड़े की थान मे अधिकतम मतदाताओं का हस्ताक्षर लेकर रिटर्निंग ऑफिसर को सौपने की योजना है।साथ ही उपस्थित नवींन मतदाता, बड़े,बुजुर्ग महिला मतदाताओं के बीच मतदाता जागरूकता से संबंधित विशेष जानकारी उपलब्ध कराई गई। जिसमें मुख्य रुप से ईवीएम, वीवी पैट के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही वोटर हेल्पलाइन एप की उपयोगिता से लोगों को अवगत कराया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत उपस्थित मतदाताओं को जानकारी दी गई कि समस्त बूथ लेवल अधिकारी द्वारा मतदाताओं के घर-घर जाकर 18-19 वर्ष के युवा मतदाताओं, महिला मतदाताओं व विशेष योग्यजन मतदाताओं एवं वंचित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने एवं मृत, स्थानांतरित, दोहरे मतदाताओं के नाम हटाने एवं संशोधन की कार्रवाई की जाएगी।मौके पर लोगों को लोकतांत्रिक देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने मत का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही अपने घरों व आस पड़ोस के लोगों को मतदान के लिए जागरूक करने का हर संभव प्रयास करेंगे।अपने स्तर पर मतदाताओं को जागरूक करने लिए अपनी सकारात्मक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर प्रखर चंद्राकर आईएएस मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दुर्गुकोंदल,कृष्णा पाटले नायब तहसीलदार,संजय वस्त्रकर मास्टर ट्रेनर व अनूपा नरेटी सरपंच ग्राम पंचायत कोदापाखा, हीरा पुडो, बेन बत्ती मासिया,थमेश्वरी आंचला,राधा कोमरा,ममता दुग्गा,अनीता दुग्गा, भारत राम भंडारी,शिव प्रसाद बघेल,जनित कोमरा,नंदकुमार बघेल,पीतांबर,मेहर सिंह,देवराम ध्रुव,राम प्रसाद दुग्गा,कृपाराम बघेल,अंकलहीन, रज्जूराम दर्रो,चैनी बाई नरेटी,उषा सिन्हा, उर्मिला सिन्हा,शांति पोटाई,द्वारिका पोटाई,जागेश्वरी ध्रुव व बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष उपस्थित थे।

Latest
*प्रयागराज शिव मंदिर में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार* *कोटा पुलिस का डबल एक्शन  एक तरफ झपटमार गिरफ्तार, दूसरी तरफ बिना हेलमेट वालों की शामत* *नर्मदा तट से 300 मीटर तक निर्माण पर प्रतिबंध* *1 वर्ष बीतने के बाद भी सड़क अधूरी जिम्मेदार अधिकारी नेता मौन* *अमरकंटक के गणेश पंडालों में  गूंज रहा भजन कीर्तन * *सदर के राजा के पंडाल में उमड़ा जनसैलाब* *रतनपुर में 238 छात्राओं को  साइकिलों की सौगात  मेधावी छात्राएं हुईं सम्मानित* *कोटा के पार्षद वेंकट लाल अग्रवाल महा आरती एवं भंडारे में शामिल हुए* *ब्रेकिंग न्यूज़ आमागोहन पंचायत का सचिव सस्पेंड लेकिन बड़े मगरमच्छ अभी भी बेखौफ?* *मां नर्मदा की नगरी का द्वार बदहाल शासन प्रशासन कुंभकर्णी नींद में*