कांकेर

*178वी बीएसएफ के जवानों ने काफी संख्या में पौधे रोपण कर पर्यावरण संवर्धन को बचाने का दिया संदेश*

178वी बीएसएफ के जवानों ने काफी संख्या में पौधे रोपण कर पर्यावरण संवर्धन को बचाने का दिया संदेश

//बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट//

//पखांजुर-ग्लोबल न्यूज़//

दुर्गुकोंडल 27 जुलाई 2023
बीएसएफ 178 वी वाहिनी व कगलू कुमार शासकीय महाविद्यालय दुर्गुकोंडल राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र छात्राओं के संयुक्त प्रयासों से रविवार दिनांक 27.07.2023 को द्वितीय कमान अधिकारी धनंजय कुमार सिंह और नागमणि सिंह उप समादेष्टा द्वारा स्कूल के प्रांगण तथा आसपास के इलाके में पौधे लगाकर सघन पौधारोपण का शुभारंभ किया। इस दौरान स्कूल के प्राचार्य डी एल बढाई की उपस्थिति में सामरिक मुख्यालय में तैनात अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, बल के अन्य पदाधिकारियों तथा विद्यालय के अध्यापकों द्वारा पौधारोपण किया गया। इस दौरान उपस्थित छात्र छात्राओं और ग्राम वासियों को मानव जीवन में पर्यावरण के महत्व को समझाते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही छात्र-छात्राओं और जवानों द्वारा द्वितीय कमान अधिकारी धनंजय कुमार सिंह 178 वी वाहिनी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विभिन्न प्रकार के फलदार व छायादार के काफी संख्या में पौधे लगाए गए और उपस्थित छात्र छात्राओं ग्रामवासियों को पौधे बांटे गए तथा पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी दी गई।पौधारोपण कार्यक्रम में दुर्गुकोंडल प्रांगण में उपस्थित समुदाय ने बीएसएफ द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना की।

Latest
* स्मार्ट मीटर योजना बंद करने कांग्रेस की प्रेस वार्ता* *गब्बर सिंह स्वास्थ्य विभाग सेवानिवृत्त हुए दी गई  विदाई * *मयूर शिशु मंदिर उ. मा. वि. में गुरु पूर्णिमा पर्व का भव्य आयोजन* *कोटा-रतनपुर मार्ग पर गड्ढों का साम्राज्य कोटा प्रशासन एवं जन प्रतिनिधि कब जागेगा?* *सड़क भी बनेगी जलभराव से भी मिलेगी राहत अश्वनी शर्मा* *ट्रांसपोर्ट नगर बनाने राज्य शासन ने स्वीकृत किए 16.41 करोड़* *अमरकंटक श्रावण के प्रथम दिवस से ही हुआ शिवमय* *डबल इंजन सरकार की योजनाओं से प्रभावित होकर युवाओं का भाजपा में प्रवेश* *गुरु रविदास के समता संदेश से ही सशक्त और एकजुट होगा भारत-शिवरतन शर्मा* *सोनमुड़ा में टूटी रेलिंग जर्जर सुविधाओं से बढ़ा हादसे का खतरा*