कांकेर

*जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाईयो में खूनी संघर्ष *

जमीन को लेकर दो सगे भाईयो में विवाद बड़े ने छोटे पर किया जानलेवा हमला–

//बिप्लब कुण्डू–की रिपोर्ट//

/पखांजुर-ग्लोबल न्यूज़/
पखांजुर थानांतर्गत दो भाइयों में जमीन को लेकर विवाद हो गया। बड़े भाई ने छोटे भाई को जमीन नहीं देने की बात कहते हुए छोटे भाई पर हमला बोल दिया, जिससे उसे चोट आई। छोटे भाई की शिकायत पर पुलिस ने बड़े भाई के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।पखांजुर थाना में शिकायत करने पहुचे 32 वर्षीय जगदेव उइके पिता
स्व.अंतुराम उइके निवासी वार्ड क्रमांक 05 शुभपल्ली पखांजूर ने पुलिस को बताया कि मैं मजदूरी का काम करता हूं। मैं 19 जुलाई को करीब सुबह 8.45 बजे अपने घर पर था, उसी समय मेरे बड़े भाई राजेश उइके को बोला कि आप आठ दस साल से खेती कर रहे हो, मैं भी इस साल एक
डेढ एकड़ में खेती करूंगा और फसल लगाऊंगा, कहने पर मेरे बड़े भाई ने कहा कि फसल लगाने के लिए जमीन नहीं दूंगा, यह पूरा जमीन मेरा है, जो करना है कर लेना, ऐसा कहते हुए गाली देते हुए
जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट कर दिया, जिससे आंगन में गिरने से मेरे सिर व बांए हाथ के कोहनी में चोट आया और खून निकलने लगा, तब मेरी भाभी गीता उइके, दीदी मुन्नी उइके बीच बचाव करने आए एवं घटना को देखे सुने है। छोटे भाई की शिकायत पर बड़े भाई के खिलाफ पखांजुर पुलिस ने धारा 294, 323, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

Latest
*हरतालिका तीज 14 सितंबर को रखा जाएगा निर्जला व्रत*
*भाटापारा में भाजपा का एक महीने का सेवा संकल्प* *अमरकंटक में रिमझिम बारिश से बढ़ी ठिठुरन* *सितंबर से 17 अक्टूबर तक जनसेवा स्वच्छता और पर्यावरण  कार्यक्रम* *ब्रेकिंग न्यूज़  बुखार से पीड़ित छात्रा को उल्टी होने पर कुर्सी साफ करवाई* *ब्रेकिंग न्यूज़ बिल्हा स्वास्थ्य विभाग में सील मोहर कांड* *बिल्हा ब्रेकिंग न्यूज़ चंद्रशेखर बांधे को पुलिस ने दबोचा लोहे का गैती जप्त* *वन विभाग की लापरवाही पीपरखुटी में फिर बाघ का हमला किसान लहूलुहान  अधिकारी गहरी नींद में गांव म... *छेरकाबांधा की वेलकम डिस्टलरी में सन्नाटा प्रदूषण विभाग ने 3 माह से रोका प्लांट* *एस बीआई कर्मचारियों का एक दिवसीय धरना*